विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को नोटिस, कानपुर में अधिवक्ता से मांगी थी रंगदारी

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:35 PM (IST)

कानपुर की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और अधिवक्ता को झूठे मामले में फंसाने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. छह पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया।

  2. अधिवक्ता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

  3. झूठे मामले में फंसाने का आरोप है पुलिस पर।

जागरण संवाददाता, कानपुर। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) की कोर्ट ने हमलावर से बरामद तमंचे में अधिवक्ता को झूठा फंसाने और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस आयुक्त से मामले में विस्तृत आख्या तलब की है।

शास्त्री नगर निवासी अधिवक्ता अरुण सिंह ने तत्कालीन काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया, एसएसआई मुकेश कुमार, एसआई अमित कुमार सिंह, एसआई सचिन भाटी, सिपाही प्रदीप मिश्रा व कांस्टेबल विकास के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

आरोप है कि अधिवक्ता ने जानलेवा हमला करने आए एक युवक को तमंचे सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर हमलावर को छोड़ दिया और बरामद तमंचे को अधिवक्ता का बताकर उन्हें ही जेल भेजने की धमकी दी तथा पांच लाख रुपये मांगे।

अधिवक्ता की तहरीर दबाकर डायल 112 के सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज किया और बाद में आरोपित न मिलने का बहाना बनाकर अंतिम रिपोर्ट लगा दी। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है।