विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में हैवानियत, नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा; पेशाब पिलाई और चप्पल पर थूक चटवाया

Published: Sun, 29 Jun 2025 08:27 PM (IST)

कानपुर में दोस्तों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। उन्होंने उसे ...और पढ़ें

कानपुर में हैवानित, नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा; पेशाब पिलाई और चप्पल पर थूक चटवाया
कानपुर में हैवानित, नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा; पेशाब पिलाई और चप्पल पर थूक चटवाया

जागरण संवाददाता, कानपुर। दोस्तों ने आपसी विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर कमरे में बंधक बना लिया और जमकर पीटा। चप्पल में थूककर उसे चटाया। उसको पेशाब पिलाई। घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपित वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे।

घटना के चार दिन बाद शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद पुलिस ने देर रात तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिये दो टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे जुए का विवाद माना जा रहा है। पीड़ित नाबालिग कास्मेटिक की दुकान चलाता है।

उसने बताया कि 25 जून की शाम वह दुकान पर था, तभी दीपक पाल का फोन आया, उसने बताया कि वह राम गोपाल चौराहे के पास बैठा है। उसे घर वालों ने निकाल दिया है। इस पर वह दुकान बंद कर वहां पहुंचा। जेब में दिन भर दुकान से कमाए हुए छह हजार रुपये भी थे।

चौराहे पर पहुंचने पर दीपक कार से अपने साथियों शांतनु और डीके के साथ मिला। तीनों दोस्त नाबालिग को कुछ दूर स्थित पार्क ले गए।

वहां से फिर कार में बैठाकर एक कमरे में ले गए, जहां तीनों ने बंधक बनाकर पिटाई की। इसके बाद चप्पल पर थूककर चटवाया। 54 सेकेंड का जो वीडियो प्रचलित हुआ है, उसमें नाबालिग खुद को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, इसके बावजूद आरोपित नहीं पसीजे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।