विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएसए कानपुर में जुटेंगे आठ राज्यों के किसान, 200 स्टालों पर दिखेगी खेती की नई तकनीक

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:28 PM (IST)

सीएसए कानपुर में 15 से 17 अक्टूबर तक 'सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत' थीम पर क्षेत्रीय किसान मेला लगेगा। इसमें आठ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसए कानपुर में 15 से 17 अक्टूबर तक क्षेत्रीय किसान मेला

  2. आठ राज्यों के 25-30 हजार किसान नई तकनीकें देखेंगे

  3. उन्नत बीज, कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन होगा

जागरण संवाददाता, कानपुर। खेती में नई तकनीक, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी एक ही छत के नीचे देने के लिए सीएसए में 15 से 17 अक्टूबर तक क्षेत्रीय किसान मेला लगेगा। ‘सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर होने वाले मेले में आठ राज्यों के प्रगतिशील किसान, बागवान और उद्यमी जुटेंगे।

कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि मेले में करीब 200 स्टाल लगाए जाएंगे और 25 से 30 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। निदेशक प्रसार डा. वीके त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अनुसंधान और महाविद्यालयों की तकनीकों का प्रदर्शन होगा। उन्नत बीज-पौध की बिक्री, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन व विक्रय और प्रक्षेत्र-प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा। मृदा व पानी की जांच के साथ कृषक-वैज्ञानिक संगोष्ठी होगी। औषधीय-सगंधीय पौधों की प्रदर्शनी और उत्कृष्ट किसानों का सम्मान भी मेले के आकर्षण होंगे।

शुरू हुई भारत टैक्सी सेवा, किसानों को भी मिली नई सौगात

बुधवार मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल, उद्बोधन सेतु मोबाइल एप तथा यूपीसीडीसी मोबाइल एप भी लांच किया तथा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए। योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को 11 प्रतिशत ब्याज पर 5 प्रतिशत अनुदान देकर 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण मिलेगा। वहीं सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा से चालक डिजिटल प्लेटफार्म, सामाजिक सुरक्षा और पूर्ण मार्जिन का लाभ उठा सकेंगे।

कानपुर में भी हरी झंडी दिखाकर भारत टैक्सी सेवा का संचालन शुरू कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एसडी सिंह परिहार, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक उदयभानु सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राकेश कुमार प्रामाणिक सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, किसान और भारत टैक्सी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।