कानपुर में Veg आर्डर में Non-Veg निकला पिज्जा, कानपुर में Dominos पर फूटा गुस्सा, ग्राहक बोला- हमारी आस्था से खिलवाड़
कानपुर में डोमिनोज स्टोर ने शाकाहारी पिज्जा के ऑर्डर पर मांसाहारी पिज्जा डिलीवर कर दिया। ग्राहक अंशू यादव ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हु ...और पढ़ें

ये फोटो प्रतीकात्मक है।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में वेज के बजाय नानवेल पिज्जा की डिलीवरी देना स्टोर को भारी पड़ गया। युवक ने धार्मिक भावना आहत का आरोप लगा डायल 112 पुलिस बुला लिया। इसके बाद उसने थाने में शिकायत भी दी। इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
साकेत नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर से शाकाहारी के आर्डर पर मांसाहारी पिज्जा भेजने पर हंगामा हो गया। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाकर ग्राहक ने पुलिस से शिकायत की है।
लाल कालोनी में रहने वाले अंशू यादव ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात 1:22 बजे चार पनीर पिज्जा का आर्डर दिया था, जिसे डिलीवर ब्वाय के न होने पर वह खुद ही लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने पिज्जा खाया तो उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ। इस पर वह पिज्जा लेकर स्टोर में पहुंच गए, जहां शिकायत करने पर पता चला कि चार पिज्जा पनीर के नहीं बल्कि मांसाहारी है।
इस पर अंशू का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने भेज दिया। अंशू ने डोमिनोज कर्मचारियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर देने की बात कही, लेकिन थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इन्कार किया।
किदवईनगर थानाप्रभारी ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।