कानपुर में जमजम टावर में रेड, काल सेंटर खोल इंग्लैंड-स्काटलैंड के लोगों से ठगी करने वाला काल सेंटर पकड़ा, 11 से पूछताछ
कानपुर के जाजमऊ स्थित जमजम टावर में सोमवार देर रात साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने छापा मारा। यहां एक ...और पढ़ें
HighLights
कानपुर के जमजम टावर में साइबर सेल ने देर रात छापा मारा
विदेशी कॉल सेंटर चलने के संदेह में टीम ने कार्रवाई की
मौके पर 10 लड़के-लड़कियां मिले, दस्तावेजों की जांच हो रही
जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ के जमजम टावर में दो साल से चल रहे काल सेंटर में साइबर सेल, क्राइम ब्रांच में सोमवार रात छापा मारा। मौके से सात युवक और चार युवतियां काल करते मिली। पूछताछ में सामने आया कि ये गिरोह यूके के देश इंग्लैंड, स्काटलैंड समेत देशों के लोगों से बीमा पालिसी, लोन सेटलमेंट, क्रेडिट कार्ड सेटलमेंट के नाम पर साइबर ठगी करते थे।
इस काल सेंटर का संचालक अब्दुल वाहिब है, जबकि साथियों में आमिर, हस्सान, फारुख, सत्यम, ताबिस, राहुल कश्यप और चार युवतियां थीं। राहुल टेक्निकल इंचार्ज है। इस काल सेंटर का हेड आफिस लखनऊ के विभूति खंड में बना हैं, जिसे युवराज शुक्ला, शैलेंद्र मोनू चलाते हैं।
हस्सान ने बताया कि उन लोगों की दोपहर डेढ़ बजे से रात साढ़े 11 बजे की शिफ्ट रहती है। वे लोग काल डायलर कम्यूटर साफ्टवेयर के जरिये ठगी करते थे। पहले आइवीए ( इंडिविजुअल वालंटरी अरेंजमेंट) और एचडीआर ( हाउसिंग डिस रिपेयर के मध्यम से यूके के देशों के लोगों को काल कर जाल में फंसाते थे, फिर रुपये ट्रांसफर कराने के लिए सीनियर को काल ट्रांसफर कराने की बात कह लखनऊ के गिरोह को काल ट्रांसफर करते थे।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दस्तावेज और कम्प्यूटर व मोबाइल पर डेटा जुटाया है। जांच चल रही है
