कानपुर में फाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और काम के बोझ को बताई वजह
कानपुर के बिधनू में एक फाइनेंस कर्मी मोहित प्रजापति ने काम के बोझ और कम आमदनी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, ...और पढ़ें
-1785508500682_m.webp)
HighLights
कानपुर में फाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या।
सुसाइड नोट में काम का बोझ और कम आमदनी बताई वजह।
दो साल पहले हादसे में पैर टूटने से घटी थी आमदनी।
संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। सेन पश्चिम पारा न्यू आजाद नगर स्थित शंख चौराहे के पास शुक्रवार शाम कंपनी में अधिक काम का बोझ और आमदनी कम होने से परेशान एक फाइनेंस कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी संग मायके से लौटी पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। पुलिस को पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
न्यू आजाद नगर निवासी उमाशंकर प्रजापति के 32 वर्षीय बेटे मोहित प्रजापति एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। दो वर्ष पहले फील्ड वर्क के दौरान उसका हादसे में पैर टूट गया था। जिसके बाद से वह कंपनी के काम में दौड़ भाग कम कर पाता था। जिससे उसकी आमदनी कम हो गई थी। पांच दिन पहले पत्नी प्रिया पांच वर्षीय बेटी कनिका को लेकर उन्नाव स्थित मायके गई हुई थी।
शुक्रवार शाम पत्नी बेटी संग घर लौटी तो दूसरी मंजिल के जीने का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसपर बेटी ने हाथ डालकर कुंडी खोल ली और दोनों दूसरी मंजिल में पहुंच गए। कमरे में पहुंची तो मोहित का शव पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। जिसपर दोनों मां बेटी चीखकर रोने लगी। चीखपुकार सुन नीचे की मंजिल पर रहे रहे माता -पिता व भाई पहुंच गए।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव नीचे उतारा। मोहित के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे उसने पत्नी प्रिया से क्षमा मांगते हुए लिखा कि अब वह काम व जिम्मेदारियों का बोझ नहीं झेल पा रहा है। फाइनेंस कंपनी में काम के दौरान हादसे में उसका पैर टूट गया, तब से वह ज्यादा काम भी नहीं कर पाता। जिससे उसे इंसेंटिव कम होने से आमदनी भी कम हो गई है।
खबरें और भी
कंपनी से मिलने वाला वेतन पर्याप्त नहीं होता है। उसने पत्नी से बेटी और माता पिता का ध्यान रखने की बात कहते कहा कि वैसे तो वह बहुत गलत कदम उठा रहा है, लेकिन मजबूर है। पति का शव देख पत्नी बेटी को गोद में लिए हुए बेशुद हो गई। वहीं माता-पिता का भी रोरोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और काम का बोझ अधिक होने की बात का जिक्र हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।