Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर सराफा बाजार में चांदी ने भरी भारी उछाल, एक दिन में साढ़े चार हजार रुपये बढ़े दाम

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:07 PM (IST)

    कानपुर में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है, चांदी एक दिन में 4,500 रुपये महंगी हुई। यह वृद्धि प्रधानमंत्री की अपील और आयात नियंत् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री की अपील के बाद सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़े

    2. चांदी में 15000 रुपये किलो और सोने में 8000 रुपये का आया उछाल

    3. आयात नियंत्रण और पीएम की अपील से आपूर्ति प्रभावित

    जागरण संवाददाता, कानपुर। सराफा बाजार में कीमती धातुओं कीमतें एक बार फिर नया रिकार्ड कायम करने की ओर हैं। सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात को नियंत्रित करने के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों का असर बाजार पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में साढ़े चार हजार रुपये की भारी उछाल दर्ज की गई, जिसने सराफा कारोबारियों से लेकर आम खरीदारों को भी चौंका दिया है।


    शनिवार को जब कानपुर का सराफा बाजार बंद हुआ था, तब चांदी का भाव 2,73,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। सोमवार को बाजार खुलते ही यह 4,500 रुपये बढ़कर 2,78,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोमवार को सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 800 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस उछाल के बाद अब सोना 1,62,800 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

    15 हजार रुपये बढ़ गए चांदी के दाम

    सोने और चांदी की खरीद को एक साल के लिए टाल देने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद से सोना और चांदी का भाव लगातार बढ़त बनाए हुए है। पीएम की अपील के समय नौ मई को चांदी का भाव शहर के सराफा बाजार में 2,63,000 रुपये प्रति किलो (अब 15,000 महंगी) और सोना 1,54,800 प्रति 10 ग्राम था जो अब 8,000 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है।

    बाजार में सप्लाई पर असर

    उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा के अनुसार सोने - चांदी के आयात पर नए सरकारी दिशा-निर्देशों के लागू होने से बाजार में सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसके कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में आपूर्ति घट गई है।

    कीमतों में बदलाव पर एक नजर  

    धातु (मात्रा) शनिवार का भाव सोमवार का नया भाव कुल बढ़ोतरी
    चांदी (प्रति किलोग्राम) Rs 2,73,500 Rs 2,78,000 Rs 4,500 बढ़े
    सोना (प्रति 10 ग्राम) Rs 1,62,000 Rs 1,62,800 Rs 800 रुपये बढ़े

     

    खबरें और भी