Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर होजरी कारोबारी हत्याकांड: मर्डर के बाद चरस तस्कर के घर पहुंचा था आरोपी, CCTV में कैद फुटेज, दो संदिग्ध हिरासत में

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:48 PM (IST)

    कानपुर में होजरी दुकानदार विजय चौरसिया की हत्या के बाद आरोपी विशाल गुप्ता चरस तस्कर के घर पहुंचा, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को ...और पढ़ें

    कानपुर होजरी दुकानदार हत्याकांड।

    कानपुर होजरी दुकानदार हत्याकांड।

    HighLights

    1. 8 मई को होजरी दुकानदार विजय चौरसिया की हुई थी हत्या

    2. हत्या के बाद आरोपी विशाल गुप्ता चरस तस्कर के घर पहुंचा

    3. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधि स्पष्ट रूप से कैद

    जागरण संवाददाता, कानपुर। फीलखाना के सवाई सिंह का हाता में होजरी दुकानदार विजय चौरसिया की हत्या करने के बाद हत्यारोपित विशाल गुप्ता लाटूश रोड के चरस तस्कर के घर पहुंचा था, जहां कुछ देर रुकने के बाद फरार हुआ था। सीसी कैमरे के फुटेज आने के बाद पुलिस ने चरस तस्कर और उसके साथी को उठाकर पूछताछ की, जिसके बाद हत्यारोपित के पिस्टल ले जाने की बात सामने आई थी।

    आशंका है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित पिस्टल लौटाने पहुंचा था, लेकिन चरस तस्कर और उसके साथी ने इस बात से इंकार किया है। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं, हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपित की तलाश में पांच टीमें लगाने के साथ ही उसकी सीडीआर को भी खंगाला जा रहा है।

    सिरकी मोहाल में होजरी कपड़ों की दुकान चलाने वाले विजय चौरसिया की रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता ने शुक्रवार शाम फीलखाना क्षेत्र के सवाई सिंह के हाते में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हाते में रहने वाली महिला किराएदार की सूचना पर पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले तो रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता जाता नजर उसके साथ पीछे विजय चौरसिया भी बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आया।

    वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपित विशाल गुप्ता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपित घटना वाले दिन दोपहर में चरस तस्कर के घर पहुंचा था। इसके बाद हत्या करके रात करीब आठ बजे फिर उसके घर पहुंचा। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोपहर पिस्टल लेकर आने के बाद वह रात में ही वापस करने पहुंचा था।

    खबरें और भी

    एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि हत्यारोपित रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं उसके मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट भी देखी जा रही है जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

    परिवार वाले बोले, एक लाख के लेनदेन की बात झूठी

    मामले में कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने चरस तस्कर और उसके साथी से पूछताछ में एक लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आने की बात कही था। बताया था कि विजय चौरसिया ने रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता से ब्याज पर एक लाख रुपये ले रखा थ। दाे-तीन महीने के बाद विजय ने ब्याज देने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से उनके बीच विवाद हुआ और फिर उसने होजरी दुकानदार की हत्या कर दी।

    बड़े भाई अजय ने कोतवाली पुलिस की इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि विजय का कारोबार अच्छा चल रहा था, जिसमें कई कर्मचारी भी काम करते हैं। आखिर वह किसी से ब्याज पर एक लाख रुपये उधार क्यों लेगा। बोले, पुलिस की बात झूठी है। वह असली वजह से गुमराह करने की कोशिश कर रही है।