कानपुर : झगड़े के बाद पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, बच्चों काे लेकर भागा पति; जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के बर्रा आठ में एक पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी रुचि तिवारी की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति शानू तिवारी अपने दो बच ...और पढ़ें
-1783193660148_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पति ने झगड़े के बाद पत्नी का गला घोंटा।
आरोपी पति बच्चों को लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा आठ में शनिवार रात दंपती विवाद के बाद पत्नी की अंगौछे से गला घोंटकर पति दो बच्चों को लेकर भाग निकला। पड़ोसियों ने महिला का शव कमरे में पड़ा देख यूपी 112 को सूचना दी। गुजैनी थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर अंगोछा समेत साक्ष्य जुटाए। महिला मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस उसके मायके वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बर्रा आठ के एफ ब्लाक निवासी शानू तिवारी विजय नगर में आटो पार्ट्स रिपेयरिंग की दुकान में मैकेनिक है। परिवार में पत्नी 38 वर्षीय रुचि तिवारी, बड़ी बेटी रूही, बेटा तरुण थे। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों से जानकारी करने पर पता चला कि शनिवार रात दंपती में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद 11 बजे जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो रुचि अचेत अवस्था में पड़ी थी।
बच्चों को लेकर फरार
गुजैनी थाना पुलिस रुचि को एलएलआर अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान कमरे में एक अंगौछा फंदे की तरह पड़ा दिया, जिससे आशंका जताई गई कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना के बाद शानू दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला कमरे में अचेत अवस्था में मिली थी। एलएलआर अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के मायकेवालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।