विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Petrol Diesel Price Hike: 5 दिन में डीजल 3.92 रुपये महंगा, ट्रांसपोर्टरों ने 10% बढ़ाया माल भाड़ा, सब्जी-राशन पर असर

Published: Tue, 19 May 2026 09:01 PM (IST)

Petrol Diesel Price Hike: डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से माल भाड़े पर असर पड़ा है, जिससे ट्रांसपोर्टरों ...और पढ़ें

पांच दिन मेंं पेट्रोल 3.66 , डीजल 3.92 रुपये महंगा हुआ।

पांच दिन मेंं पेट्रोल 3.66 , डीजल 3.92 रुपये महंगा हुआ।

HighLights

  1. दाम बढ़ने से माल भाड़े पर पड़ा असर, महंगी होंगी वस्तुएं

  2. प्रदेश में 22 लाख व्यवसायिक वाहन चलते हैं डीजल से

  3. पांच दिन मेंं पेट्रोल 3.66 , डीजल 3.92 रुपये महंगा हुआ

जागरण संवाददाता, कानपुर। Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम वाहन चालकों का बजट बिगड़ेगा वहीं डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े पर असर पड़ा है। ट्रांसपोर्टरों ने 10 प्रतिशत माल भाड़ा में वृद्धि कर दी है। दाम अधिक बढ़ने पर इसको और बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। इसका असर अप्रत्यक्ष रूप से अन्य वस्तुओं पर पड़ेगा। ढुलाई महंगी होने से वस्तुएं भी महंगी होंगी।

अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के बाद से पेट्रोलियम पदार्थों का संकट चल रहा है। खाड़ी देशों से आपूर्ति पहले जैसी न होने से इनकी दाम भी बढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 3.66 रुपये लीटर तथा डीजल 3.92 लीटर महंगा हो गया है।

17 लाख से अधिक वाहन

जिले में 17 लाख से अधिक वाहन हैं। इनमें पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टरों ने 10 प्रतिशत भाड़ा बढ़ा दिया है। यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कटारिया बताते है डीजल के दाम बढ़ने से भाड़े में 10 प्रतिशत वृद्धि की गई है।

इन वस्तुओं पर पड़ेगा असर

एसोसिएशन की बैठक के बाद इसमें और वृद्धि हो सकती है। भाड़ा बढ़ेगा तो इसका प्रभाव अन्य वस्तुओं पर भी पड़ेगा। वे कहते हैं कि प्रदेश में लगभग 22 लाख व्यवसायिक वाहन है, जिले में इनकी संख्या लगभग साढ़े तीन लाख है। व्यापारी राजेश शुक्ला बताते हैं कि डीजल के दाम बढ़ने का असर माल भाड़ा पर पड़ रहा है। कंपनियों ने अभी वस्तुओं के दाम नहीं बढ़ाएं है लेकिन संकेत दे दिए हैं। इस सप्ताह बढ़े हुए दाम आने की उम्मीद है।

पेट्रोल 106 तो डीजल 98 रुपये प्रति लीटर का पहले छू चुका आंकड़ा

पेट्रोल व डीजल के दामो में पहले भी वृद्धि हो चुकी है। वर्ष 2021 में पेट्रोल 106 रुपये प्रति लीटर, डीजल 98 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। वर्ष 2022 में भी इनके दामों मे वृद्धि हुई थी। उस समय पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया था। बाद में उत्पाद शुल्क घटने के बाद इनके दामों में एक बार कमी आई थी।

पेट्रोल - डीजल मूल्य तुलना
वर्ष पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
2021 106.64 98.62
2022 104.96 96.54
(आंकड़े रुपये प्रति लीटर में)

 ये भी महंगे

वहीं वाहन चालकों का कहना है कि चार पेट्रोलियम पदार्थ एलपीजी, सीएनजी, डीजल व पेट्रोल महंगे होने से बजट पर असर पड़ने लगा है। इनके दामों में अगर और वृद्धि होती है तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।


पहले एलपीजी महंगी हुई, अब पेट्रोल व डीजल के दामों मेंं वृद्धि होने लगी है। खर्च बचाने के लिए वाहन का प्रयोग जरूरत के अनुसार ही करना पड़ेगा।
जितेंद्र सिंह सेंगर, गूबा गार्डन


पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। इसमें और वृद्धि हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ेगा। सरकार इनके दामों में हो रही वृद्धि पर रोक लगाए।
मंजुल कृष्ण मिश्रा, किदवई नगर