Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के 40 सबसे सस्‍ते शहरों में कानपुर 11वें नंबर पर, जानिए पहले नंबर पर कौनसा शहर

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM (IST)

    कानपुर को सबसे खुश शहर के लिए कई बिंदुओं को आधार माना गया है। मिलने का मस्त अंदाज सभी लोगों को भाता है और वह मुरीद हो जाते हैं। सूची में पहले नंबर पर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

     जागरण संवाददाता, कानपुर : पर्यटन के नजरिए से दुनिया के सबसे खुशहाल 40 शहरों की सूची में स्मार्ट सिटी कानपुर को 11वें स्थान पर रखा गया है। World Happiness Report के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के सर्वे में शहरियों की मित्रता, पर्यटन स्थल, पर्यटकों से अपनत्व के आधार पर शहर को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

    सैलानियों को लुभाने वाला यह अंदाज शहर के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगा। चयन का आधार रहन-सहन, बेहतर खान-पान, मित्रता, कार्य क्षमता आदि रहे। सूची में पहले नंबर पर पुर्तगाल का लिस्बन है तो 40वें नंबर पर अमेरिका का न्यूयार्क है। हालांकि इंडेक्स को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों के बीच जिज्ञासा है कि आखिर शहर में लोगों की प्रसन्नता के आकलन का तरीका क्या अपनाया गया है। इसका सर्वे किन लोगों के बीच किया गया।

    किन बिंदुओं पर कानपुर को मिले कितने अंक

    कानपुर को अलग-अलग बि‍ंदुओं पर अलग नंबर मिले। अगर लाइफ एक्‍सपेंटेंसी की बात करें तो कानपुर इसमें 70.42 प्रतिशत पर रहा। वहीं अगर धूप निकलने के घंटों में कानपुर को 2600, तो वहीं साप्‍ताहिक कार्य दिवस के मामले में कानपुर 40.8 तो वहीं कानपुर के लोग दोस्‍ती करने के मामले में 9वें नंबर पर हैं। 

    कानपुर चर्म उत्पाद, रात को देर तक जागने वाली खासियत के लिए प्रसिद्ध है। कानपुर को सबसे खुश शहर के लिए कई बिंदुओं को आधार माना गया है। मिलने का मस्त अंदाज सभी लोगों को भाता है और वह मुरीद हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    Happiest Place to Travel 2022

    कानपुर सस्ते शहरों में शुमार है जिससे यहां जीवन भी आसान है। कानपुर की इस उपलब्धि पर डीबीएस कालेज के प्राचार्य एवं पर्यटन में रुचि रखने वाले डा. अनिल मिश्र ने पर्यटन के लिहाज से शहर को सबसे अच्छा बताया है। निश्चित तौर पर यह शहर के पर्यटन को बढ़ावा देगा।