Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुजुर्गों को आयुष्मान करने में कानपुर जनपद यूपी में अव्वल, 80292 कार्ड बनाकर जौनपुर दूसरे स्‍थान पर

    Updated: Thu, 21 May 2026 01:48 PM (IST)

    कानपुर जनपद ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सर्वाधिक 1,02,844 कार्ड बनाकर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर 70+ आयु वर्ग में आयुष्मान कार्ड बनाने में शीर्ष पर।

    2. कुल 9,17,833 कार्ड बनाकर कानपुर ने लक्ष्य का 70% पूरा किया।

    3. आशा कार्यकर्ता, एएनएम घर-घर जाकर बना रहीं आयुष्मान कार्ड।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना में कानपुर ने 70 और उससे अधिक आयुवर्ग सर्वाधिक 1,02844 कार्ड बनाकर पहला स्थान हासिल कर लिया है। 80665 कार्ड बनाकर जौनपुर दूसरे, 74,610 कार्ड बनाकर वाराणसी तीसरे, 72,232 कार्ड बनाकर लखनऊ चौथे स्थान पर बना हुआ है। जबकि ओवर आल वर्ग में कानपुर जनपद ने अपने लक्ष्य 13,3237 में 70 प्रतिशत कार्ड बना लिए हैं।

    9,17833 कार्ड बनाकर इस वर्ग में भी कानपुर सबसे आगे चल रहा है। पांचवें स्थान पर हरदोई 71,077, छठवें स्थान पर आगरा 66,206, सातवें स्थान पर प्रयागराज 64,643, आठवें स्थान पर गोरखपुर 64,643, नौवें स्थान पर आजमगढ़ 62,602 और दसवें स्थान पर गाजीपुर 61,434 कार्ड बनाकर टाप 10 सूची में बना हुआ है।

    आयुष्मान कार्ड योजना के नोडल और एसीएमओ डा. एसपी यादव ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश पर 15 मई से 14 अगस्त तक घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें आशा कार्यकर्ता, एएनएम और कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर लगे हुए हैं। जो आयुष्मान कार्ड बनाने के शिविर में छूट गए लोगों का कार्ड बना रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि 70 और उससे अधिक आयुवर्ग में स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में 50 और ग्रामीण क्षेत्रों के 120 से ज्यादा शिविर का आयोजन कर कार्ड बना रही है। कानपुर जनपद बुजुर्गों के साथ समाज के जरूरतमंद और पात्रता सूची में शामिल लोगों को कार्ड बनाने में पहले दिन से ही सबसे तेज काम कर रही है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी खुद आयुष्मान कार्ड की गति पर खुशी जाहिर कर चुके हैं।

    खबरें और भी


    एक नजर

    - कानपुर जनपद के लिए 1,03427 का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 1,02,844 कार्ड बना जा चुके हैं।
    - जौनपुर 80,665 के लक्ष्य में 80,292 कार्ड बना चुका है।
    - वाराणसी 74,765 कार्ड के लक्ष्य में 74,610 का आकड़ा छू चुका है।
    - लखनऊ 72,462 में 72,232 कार्ड बनाकर चौथे स्थान पर काबिज है।