पहले प्रेमजाल, फिर निकाह और दिल्ली ले जाकर बेचा... कानपुर में छात्रा से Love Jihad की खौफनाक कहानी
कानपुर में एक छात्रा को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया, जबरन निकाह कराया और फिर दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय ...और पढ़ें

पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत।
HighLights
छात्रा को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया
जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगा
आरोपी ने पीड़िता को दिल्ली ले जाकर बेच दिया
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी के कानपुर में लव जिहाद का खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के दक्षिणी जोन निवासी एक छात्रा लव जेहाद का शिकार हो गई। उसे विशेष संप्रदाय के युवक ने धर्म व नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया। फिर दबाव बनाकर निकाह किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे आरोपित ने दिल्ली ले जाकर बेच भी दिया। वहां से बचकर घर पहुंचने पर मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
गुजैनी निवासी पीड़िता छात्रा के अनुसार वर्ष 2021 में वह नौबस्ता स्थित एक कालेज में बीएसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। जिसने अपना धर्म छिपाकर दूसरा नाम बताया। इस दौरान आरोपित ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे कुली बाजार स्थित अपने घर ले गया। जहां पर उसकी असलियत की जानकारी हुई।
विरोध पर आरोपित समेत उसके स्वजनों ने उसे एक सप्ताह तक घर में बंधक बनाकर रखा । साथ ही उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर बीते सितंबर 2021 में निकाह करा दिया। फिर, आरोपित उसे चकेरी थाना क्षेत्र के मोहल्ले गदियाना में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। फिर उसे बीते वर्ष नवंबर में दिल्ली घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।
आरोपित ने उसे दो लोगों को बेच दिया। इसके बाद वह किसी तरह से बचकर वापस गदियाने पहुंची। जहां पर आरोपित उसे मारपीट करते तीन तलाक दे दिया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसपर काफी हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करनेी बात कही है।