Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में सामूहिक आत्महत्या: मां ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत, तलाक और तन्हाई ने ली जान

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 03:06 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के महाराजपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, जिससे तीनों की मौत हो गई। महिला पांच साल से मायके में र ...और पढ़ें

    बच्ची पायल, ब्यूटी और महिला चांदनी की फाइल फोटो। स्वजन

    बच्ची पायल, ब्यूटी और महिला चांदनी की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. मां ने दो बेटियों संग खाया जहरीला पदार्थ।

    2. महाराजपुर के नजफगढ़ गांव में हुई घटना।

    3. पति से तलाक के बाद मायके में रह रही थी।

    जागरण संवाददाता कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नजफगढ़ गांव में मायके में रह रही एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। तीन साल पहले पंचायत के जरिए हुए तलाक के बाद वह आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। 

    महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में मायके में रह रही महिला ने मंगलवार सुबह अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन तीनों को सरसौल सीएचसी ले गए। एक घंटे बाद एंबुलेंस मिलने पर वह तीनों को लेकर एलएलआर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला पांच साल से अपने मायके में रह रही थी और तीन साल पहले गांव में पंचायत के बाद उसका तलाक हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Kanpur Maharajpur Triple Suicide 1

    गांव में रोते स्वजन। जागरण

    महाराजपुर के नजफगढ़ गांव निवासी रामपाल गुजरात में मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी तीन बेटे प्रताप, धर्मेंद्र, जितेंद्र और 35 वर्षीय बेटी चांदनी थी। बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि करीब 12 साल पहले चांदनी की शादी मैनपुरी जनपद के करहल नगला सीताराम निवासी राकेश से हुई थी। जिससे उनकी दो बेटियां 7 वर्षीय पायल और पांच वर्षीय ब्यूटी थी।

    धर्मेंद्र ने बताया कि बहनोई राकेश नशे का लकी था और आए दिन चांदनी को मारता पिता था जिसके चलते पांच साल पहले वह मायके में आकर रहने लगी थी। जहां तीन साल पहले ग्राम प्रधान व गांव के लोगों के सामने पंचायत में दोनों के बीच तलाक हो गया था। मंगलवार सुबह चांदनी में दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।

    खबरें और भी

    हालत बिगड़ने पर भाई धर्मेंद्र और जितेंद्र वैन से उसे लेकर सरसौल सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तीनों को एलएलआर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन के साथ ही डाक्टर के कई बार काल करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मिलने पर स्वजन उन्हें लेकर एलएलआर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर डीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के स्वजन से बातचीत की।

     

    महिला ने अपने दोनों बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, फिलहाल स्वजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    - सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी