विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या, चचेरी बहन से कहासुनी के बाद पीटकर मार डाला

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

कानपुर के काकादेव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की चचेरे भाई और उसके परिवार ने पीट-पीटकर हत्या ...और पढ़ें

राकेश कुमार प्रजापति की फाइल फोटो। स्वजन

राकेश कुमार प्रजापति की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. कानपुर में गाली-गलौज के विरोध पर युवक की हत्या

  2. चचेरे भाई और उसके परिवार ने पीट-पीटकर मारा

  3. आरोपी की पत्नी, मां, बहन पुलिस हिरासत में

जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मतैयापुरवा में सोमवार दोपहर चचेरी बहन से कहासुनी के बाद हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नशे में धुत युवक की चचेरी बहन से कहासुनी हुई थी। इस पर बहन ने उसे चार-पांच थप्पड़ मार दिए।

शोर सुनकर पहुंचे बहन के भाई ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उसे एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुख्य आरोपित फरार हो गया।पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शास्त्री नगर मतैयापुरवा निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार प्रजापति मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी मोनी, बेटियां तमन्ना और चाहत तथा बेटे आर्यन और डुग्गू हैं। पत्नी घरों में चौका-बर्तन करती हैं। राकेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई मुकेश की मौत हो चुकी है, जबकि सोनू, ओमकार और नीरज अन्य भाई हैं।

पत्नी मोनी ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे राकेश नशे की हालत में घर लौटे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई रवि की बहन सुमन अपनी ससुराल से आई हुई थी। वह उनके घर पहुंची तो किसी बात को लेकर राकेश से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर सुमन ने राकेश को चार-पांच थप्पड़ मार दिए। शोर सुनकर सुमन का भाई रवि अपनी पत्नी अनीता और मां पप्पी के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर राकेश को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मोनी को दी तो वह मौके पर पहुंचीं। इसके बाद रवि पड़ोसियों की मदद से राकेश को एलएलआर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रवि अस्पताल से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम, फोरेंसिक टीम और सर्किल फोर्स मौके पर पहुंची।


मृतक की पत्नी मोनी की तहरीर पर रवि के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपित की तलाश में दो टीमें दबिश दे रही हैं।
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल


आए दिन मुहल्ले के लोगों से करता है विवाद

राकेश की पत्नी मोनी ने बताया कि रवि का शादी समारोह में किराए पर जनरेटर देने का काम करता है। आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है वह आए दिन मुहल्ले के लोगों से विवाद करता रहता है। जिसकी वजह से लोग उससे डरते हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें, 2 नवंबर के कानपुर मंडी के ताजा भाव

यह भी पढ़ें- न्यू कानपुर सिटी योजना की CM योगी से लॉन्चिंग की तैयारी, 597 प्लॉट, कीमत 60 हजार रुपये तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।