कानपुर का 'विशाल' निकला इरशाद, दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसा की शादी, मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार
कानपुर में एक युवक पर पहचान छिपाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, शादी करने और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी इरशाद को गिरफ ...और पढ़ें

HighLights
युवक ने पहचान छिपाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया।
शादी के बाद मतांतरण, नमाज और मांस खाने का दबाव बनाया।
कानपुर पुलिस ने आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर में लव जिहाद का हैरार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। इसके बाद युवतियों को पता चला कि असलियत में युवक विशाल नहीं इरशाद है।
पनकी क्षेत्र में एक युवक पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहचान छिपाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, शादी करने, मतांतरण का दबाव बनाने, नमाज पढ़ने और मांस खाने के लिए मजबूर करने, मारपीट तथा मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
हरदोई निवासी पीड़िता ने बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम विशाल बताया। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मंदिर और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद युवक ने नमाज पढ़ना शुरू किया और अपना असली नाम इरशाद बताया।
उसने भरोसा दिलाया कि वह उसके धर्म में हस्तक्षेप नहीं करेगा। पीड़िता के अनुसार 2023 में बेटे के जन्म के बाद इरशाद ने बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर विवाद हुआ। इरशाद पिछले तीन वर्षों से उस पर जबरन मतांतरण, नमाज पढ़ने और मांस खाने का दबाव बनाता रहा।
खबरें और भी
वहीं दूसरी पीड़िता ने बताया कि उसे इरशाद की पहली शादी की जानकारी नहीं थी। वह तीन माह की गर्भवती है। आरोप है कि इरशाद दोनों महिलाओं को एक ही घर में रखता और मारपीट करता था।
बुधवार को दूसरी पीड़िता ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। पनकी एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि दोनों महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।