Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल से युवक व महिला नदी में कूदे, नाविकों ने जान दांव पर लगा दोनों को बचाया

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:31 PM (IST)

    कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल से अलग-अलग कारणों से एक युवक और एक महिला ने गंगा में छलांग लगाई, जिन्हें नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया। युवक काम के तनाव में थ ...और पढ़ें

    जाजमऊ में गंगा नदी में कूदे टेनरी कर्मी को बाहर निकाला गया।

    जाजमऊ में गंगा नदी में कूदे टेनरी कर्मी को बाहर निकाला गया।

    HighLights

    1. जाजमऊ गंगा पुल से युवक-महिला ने लगाई छलांग

    2. नाविकों ने जान पर खेलकर दोनों को बचाया

    3. युवक काम, महिला पति की प्रताड़ना से परेशान

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ स्थित गंगापुल से अलग - अलग कारणों से रविवार को युवक और महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद दोनों को मौजूद नाविकों ने बचाकर बाहर निकाला। इसमें एक युवक अपने काम को लेकर परेशानी में था। वहीं, महिला ने पति की प्रताड़ना से ऊबकर कदम उठाया। मामले में जाजमऊ पुलिस ने उनके पूछताछ के बाद उनके स्वजन को समझाबुझा कर सुपुर्द किया।

    पहला मामला चकेरी के शिवकटरा शंभू चक्की के पास के निवासी टेनरी कर्मी अशोक कुमार का है, जो सुबह किसी बात के तनाव में जजामऊ गंगापुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखते ही देखते गंगा में छलांग लगा दी। जिससे वह डूबने लगे। यह देख किनारे मौजूद नाविक आनन फानन में वहां पहुंचे। जिसके बाद उन्हें निकालकर नाव के सहारे किनारे लाए। जहां होश आने पर उन्होंने अपने काम (नौकरी) के तनाव के चलते कदम उठाने की बात कही।

    वहीं, दूसरा मामला इसके करीब तीस मिनट बाद सामने आया। जिसमें सेन पश्चिम पारा निवासी एक 38 वर्षीय महिला का है, जो अपने पति के साथ उन्नाव जा रही थी। इस दौरान उसने बाइक से उतरकर गंगा नदीं में पुल से छलांग लगा दी थी। यह देख उनके पति ने शोर मचाया, तो महिला को भी नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाला। महिला के पति ने बताया कि वह पत्नी को उन्नाव में ताबीज बंधवाने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान गंगापुल पर पत्नी ने पैर से चप्पल गिरने का बहाना बनाया, तो उन्होंने बाइक रोक दी। वह कुछ समझ पाते , तब तक उतरकर गंगा में छलांग लगा दी। वहीं, महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है, इसलिए यह कदम उठाया। दंपती के 15 वर्षीय बेटा भी है। दोनों मामलों में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने स्वजन को समझाबुझाकर सौंप दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 10 से बढ़कर 13 प्लेटफार्म होंगे कानपुर सेंट्रल के, घंटाघर साइड से चलेंगी प्रीमियम ट्रेनें