विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:28 PM (IST)

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर नया शहर विकसित करने की तैयारी में है, ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. न्यू मास्टर प्लान में जोनल प्लान का खाका बनेगा, व्यावसायिक, औद्योगिक क्षेत्र व हरियाली होगी

  2. ग्रेटर नोएडा व मुंबई की तर्ज पर बसाया जाएगा, योजना लाने से पहले डिमांड सर्वे कराया जाएगा

जागरण संवाददाता, कानपुर। 6700 एकड़ में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी आवासीय योजना के साथ ही अब 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर भी केडीए ने मशक्कत शुरू कर दी है। शहर का वर्ष 2031 तक का मास्टर प्लान बन गया है। अब जोनल प्लान बनाया जा रहा है।

केडीए सचिव अभय पांडेय के अनुसार, इन गांवों का भी न्यू मास्टर प्लान व जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है। उसके आधार पर आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक व हरियाली के लिए जगह तय होगी। यहां पर ग्रेटर नोएडा व मुंबई की तर्ज पर ऊंची इमारतें बनाई जाएंगी और एक नया औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। एक आधुनिक शहर के रूप में पूरे इलाकों को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना में करीब 50 हजार लोगों को आवास देने का प्लान तैयार किया जा रहा है। हालांकि अभी फौरी तौर पर खाका तैयार हो रहा है। योजना में हरियाली पर भी जोर दिया गया है।

पार्कों के साथ ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। हालांकि, केडीए अपनी पुरानी योजना फ्लैट, माल व होटल से सबक लेते हुए अब नई योजना लाने से पहले डिमांड सर्वे कराया जाएगा। इसमें लोगों की राय भी ली जाएगी कि वह कैसे मकान या फ्लैट चाहते हैं, ताकि उसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इसके साथ ही यह भी सर्वे कराया जाएगा जहां पर केडीए की जमीन है उसके बीच में कोई निजी जमीन आ रही है तो उसको लैंड पुलिंग के माध्यम से या अधिग्रहण करके विकसित किया जाएगा।

यह होगी सुविधाएं

मकान के साथ ही स्कूल, कालेज, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक कूड़ाघर, पिकनिक स्पाट, पार्क आदि सुविधा कराई जाएगी। 

कानपुर नगर व देहात की पांच तहसीलों के गांव

तहसील गांवों की संख्या
बिल्हौर 38
नरवल 17
मैथा 13
अकबरपुर 10
कानपुर सदर 2
कुल गांव 80

 

 

यह भी पढ़ें- Railway Alert: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति सहित कई ट्रेनें अचानक निरस्त, देखें सूची

यह भी पढ़ें- ग्रेटर कानपुर से न्यू कानपुर सिटी तक विकास की तैयारी, 75 करोड़ से बाटनिकल गार्डन, एयरपोर्ट द्वार व मंधना रोड का सुंदरीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।