कानपुर महानगर में जल्द दिखेगी बदलाव की तस्वीर, ‘कानपुर उत्तर’ और ‘कानपुर दक्षिण’ के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट
कानपुर नगर को 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण' में विभाजित करने का प्रस्ताव है, जिस पर शासन ने रिपोर्ट मांगी ...और पढ़ें
-1787128464384_m.webp)
HighLights
कानपुर नगर को दो जिलों में बांटने का प्रस्ताव।
'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण' नाम से बनेंगे जिले।
शासन ने 30 दिन में मांगी है प्रस्ताव पर रिपोर्ट।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर महानगर के स्वरूप में बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। कानपुर नगर को दो हिस्सों में विभाजित किए जाने का प्रस्ताव है। मतलब अब कानपुर नगर में दो जिले बन सकते हैं। 'कानपुर उत्तर' और 'कानपुर दक्षिण'। कानपुर नगर को दो जिलों में विभाजित करने के प्रस्ताव पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। यदि प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो जिले का प्रशासनिक नक्शा बदल जाएगा और दोनों क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था की संभावना बनेगी।
दअरसल, कानपुर नगर को दो नगरों में विभाजित किए जाने की मांग की गई है । किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश त्रिवेदी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ विधानसभा में भी सूचना प्रस्तुत की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा और मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देकर विधायक महेश त्रिवेदी ने जनपद कानपुर नगर को दो नगरों में विभाजित किए जाने की मांग की है।
30 दिन में भेजनी है रिपोर्ट
पत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2023 के नियम 301(3) के तहत प्रस्ताव की आवश्यक जांच कर उसका अंतिम उत्तर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह उत्तर हस्ताक्षर के 30 दिन के भीतर संबंधित विधायक और विधानसभा सचिवालय को भेजने को कहा गया है।
अगले सत्र में शामिल की जा सकती है रिपोर्ट
विधानसभा सचिवालय ने शासन से यह भी अपेक्षा की है कि उक्त सूचना को सदन में यथासंभव इसी सत्र अथवा अगले सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यों में शामिल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
