Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में इंजीनियरिंग का 'अनोखा' नमूना! 26 मीटर सड़क पर 17 मीटर फुटपाथ, मौके पर पैमाइश तो महापौर का चढ़ा पारा

    By Rahul ShuklaEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Wed, 06 May 2026 02:42 PM (IST)

    कानपुर में सीएम ग्रिड के तहत बन रही ग्रीन पार्क से घंटाघर तक 26 मीटर सड़क पर 17 मीटर फुटपाथ बनाए जा रहे हैं, जिससे महापौर प्रमिला पांडेय नाराज हो गईं। ...और पढ़ें

    फुटपाथ का निरीक्षण करती मेयर प्रमिला पांडेय। जागरण

    फुटपाथ का निरीक्षण करती मेयर प्रमिला पांडेय। जागरण

    HighLights

    1. सड़क से चौड़े फुटपाथ पर महापौर ने तलब की ड्राइंगगथ

    2. ग्रीन पार्क चौराहे से परेड तक महापौर ने खड़े होकर नपवाया फुटपाथीटर

    3. सड़क की चौड़ाई मिली नौ मीटर, फुटपाथ दोनों तरफ साढ़े आठ मीटर

    जागरण संवाददाता, कानपुर। सीएम ग्रिड सड़को को बनाने का उद्देश्य शहर को जाम से मुक्त कराना है। नगर निगम के अफसरों ने सड़क संकरी कर दी और फुटपाथ चौड़े कर दिए है। इसका नतीजा यह हुआ कि बन रहे फुटपाथ में अभी से कब्जे होने लगे है। सड़क संकरी होने से लोगों का जाम से निजात नहीं मिली है। यहां हाल सीएम ग्रिड से बन रही अन्य सड़कों का है। नगर निगम 350 करोड़ से सीएम ग्रिड में दस सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

    दैनिक जागरण द्वारा जाम से निजात का ये कैसा रास्ता अभियान शुरू किया है। इसके तहत पहले भी बनी जरीब चौकी से डिप्टी पड़ाव तक 12 फीट चौड़ी सड़क और स्मार्ट पार्किंग में लोगों ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में सीएम ग्रिड की सड़क के फुटपाथ पर कब्जा नहीं हो इसको रोकने के लिए भी कोई कार्य योजना नहीं बनाई है।

    मामला दैनिक जागरण में छपने के बाद महापौर प्रमिला पांडेय सुबह साढ़े दस बजे ग्रीन पार्क चौराहा पहुंच गई। यहां पर सीएम ग्रिड से ग्रीन पार्क चौराहे से परेड होते हुए घंटाघर तक 2.85 किलोमीटर सड़क 21.58 करोड़ बनाई जा रही है। इस सड़क का कार्य कोनार्क एसोसिएट कम्पनी को दिया गया है। सड़क संकरी कर दी और फुटपाथ चौड़े कर दिए है। इसमें से रोज करीब एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते है।

    मौके पर महापौर ने टीम लगाकर फुटपाथ की नाप-जोख कराई, तो दोनो तरफ फुटपाथ साढ़े आठ मीटर चौड़े मिले, इस हिसाब से कुल 26 मीटर रास्ते पर 17 मीटर तो केवल फुटपाथ है, जबकि नौ मीटर सड़क है। महापौर ने नाराजगी जताई इससे तो और जाम लगेगा और अतिक्रमण कैसे रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोड पर स्कूल भी है, अगर एक साथ दो स्कूलो की बसे निकल जाये, तो जाम लग जायेगा। ऐसी सीएम ग्रिड सड़क बनाने से क्या फायदा, जब लोगों का को जाम से जूझना पड़े।

    खबरें और भी

    सुबह की स्थिति यह थी कि आधे से ज्यादा फुटपाथ पर लोगाों ने कब्जा कर लिया है, जब अभी यह स्थिति है, तो आगे क्या होगा, फुटपाथ पर कब्जे न हो इसके लिये क्या योजना बनाई है ? मौके से ही नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मोबाइल पर बात की और कार्ययोजना तलब की।

    इसके पहले भी महापौर ने सीएम ग्रिड से पुराना सेल्स टैक्स स्वरूप नगर में भी पिछले दिनों निरीक्षण किया था, इस दौरान पांच मीटर चौड़ा फुटपाथ बनता मिला था, उसको एक मीटर कम करा दिया था। इस बाबत महापौर ने बताया कि मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी को निर्देश दिए है कि सड़क की ड्राइंग लेकर सुबह उनके साथ मौके पर चले। मौके पर देखेंगी साथ ही चौराहा का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के हिसाब से सड़क बनाई जाए, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। फुटपाथ कम किए जाए।