कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो रूट का फाइनल ट्रायल 29 मई को, CMRS टीम पहुंची, झकरकटी और बारादेवी स्टेशनों का हुआ निरीक्षण
कानपुर मेट्रो के सेंट्रल से नौबस्ता रूट पर यात्री सेवा शुरू होने से पहले 29 मई से सेफ्टी ट्रायल होगा। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) जनक कुमार गर ...और पढ़ें
-1779701682527_m.webp)
HighLights
सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो रूट का सेफ्टी ट्रायल 29 मई से शुरू
कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी टीम करेगी गहन जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की संभावना, तैयारियां अंतिम चरण में
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर मेट्रो के सफर का दायरा अब और बढ़ने वाला है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो सेवा जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए ट्रायल की डेट आ चुकी है। सेफ्टी ट्रायल के लिए टीम भी कानपुर पहुंच चुकी है।
कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर एक के अंतिम चरण कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। यात्री सेवा शुरू होने से पहले संरक्षण मानकों की गहन पड़ताल शुरू हो चुकी है। कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग की टीम जल्द ही सेंट्रल से नौबस्ता के बीच अप और डाउन लाइन पर विस्तृत सेफ्टी ट्रायल करेगी। इससे पहले सीएमआरएस ने औपचारिक रूप से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मेट्रो अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
मेट्रो रूट पर ये होगी जांच
सीएमआरएस आईएस ने साफ किया है कि यात्री सेवा शुरू करने से पहले संरक्षा से जुड़ी हर छोटी बड़ी कमी को दूर की जाएगी। अब जल्द ही पूरी टीम मेट्रो से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता और नौबस्ता से सेंट्रल तक यात्रा का ट्रैक, सिंग्नलिंग, स्टेशन सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच करेगी।
तीन दिन ट्रायल प्रस्तावित
सीएमआरएस का टेस्टिंग ट्रायल 29, 30, 31 में को होना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने दी। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 में आइआइटी से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा को तीन चरणों में पूरा किया गया है।
खबरें और भी
अब अंतिम चरण
पहले चरण में आइआइटी से मोतीझील और दूसरे चरण में मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। अब अंतिम चरण में सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो दौरानी के लिए कॉरिडोर एक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इसके बाद कस से बढ़ रहा आठ तक प्रस्तावित कॉरिडोर दो के निर्माण कर पर पूरा फोकस किया जाएगा।
यात्री सुविधाओं के लिए अंतिम रूप
नौबस्ता तक आप और डाउन ट्रैक दोनों पर टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। यूपीएमआरसी इस क्षेत्र पर लगातार टेस्टिंग कर रहा है और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेट्रो के पहले दोनों सेक्शन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि सेंट्रल से नौबस्ता तक का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों ही होना है।
सीएमआरएस करेगी मानकों की जांच
कानपुर मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अब और डाउन लाइन पर ट्रायल चल रहा है। सीएमआरएस ने झकरकटी, ट्रांसपोर्ट और बारादेवी मेट्रो स्टेशन दौरा किया है। उन्होंने कहा कि सीएमआरएस 29 मई से 31 मई के बीच में सभी मानकों की जांच करना प्रस्तावित है।