कानपुर में गुनाहगारों पर बुलडोजर एक्शन की मांग, 20 घंटे से नहीं उठा बालिका का शव; हैवानियत की पूरी कहानी
कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने और बर्बरता के निशान मिले। आक्रोशित स्वजन व ग्रामीण ...और पढ़ें

हत्यारोपितों की जमीन की नाप करती राजस्व टीम। जागरण
HighLights
11 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी
स्वजन 20 घंटे से शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे
हत्यारोपितों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलाने की मांग
एसडीएम सदर को सौंपा मांगों का ज्ञापन, 24 घंटे में सभी मांगे पूरी होने का मिला आश्वासन
संवाद सहयोगी, बिधनू (कानपुर)। कानपुर के बिधनू क्षेत्र के एक गांव में लापता 11 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव घर से 500 मीटर दूर खेत में दफना दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की पुष्टि के साथ बच्ची के गले, सीने व पीठ पर चोटों व नोचने के निशान मिले हैं, जो हत्या से पहले उसके साथ की गई बर्बरता बयां कर रहे हैं। आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम से दरवाजे शव रखकर हत्यारोपितों के घर पर तत्काल बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़ गए।
स्वजन ने हत्यारोपितों को फांसी की सजा की मांग के साथ आर्थिक मदद के लिए पांच बीघा जमीन सरकारी नौकरी और आवास देने की बात रखी। जिसपर बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुभव कुमार ने लिखित में सभी मांगे 24 घंटे में पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी स्वजन घर पर तुरंत बोल्डोजर चलवाने पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे राजनीतिक नेताओं व किसी अधिकारी की बात नहीं मानी। जिसकी वजह से पोस्टमार्टम के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
मौके पर पहुंची क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान व एसीपी घटामपुर कृष्ण पाल सिंह ने स्वजनों को समझाते रहे। एसडीएम ने राजश्व टीम टीम को तुरंत हत्यारोपित की अवैध जमीन व भवन की नाप करने के निर्देश दिए। जिसपर टीम तुरंत नाप करने में जुट गई। इसके बाद भी स्वजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान पुलिस ने बालिका के पिता की सहमति से शव उठाकर ले जाने लगी।
इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से हाथापाई कर शव छीन लिया। इस दौरान कई वर्ग विशेष संगठनों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर स्वजन को भड़का दिया। स्वजनों का आक्रोश देख फिर पुलिस ने फिर से शव दरवाजे रख दिया।