विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम, मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग में मामा का कत्ल, शव बाग में दबाया

Published: Sat, 06 Sep 2025 07:37 PM (IST)

Kanpur Murder Mystery कानपुर के सचेंडी में पत्नी ने भांजे संग मिलकर पति की सरिया से हत्या कर शव बाग ...और पढ़ें

मामी और भांजे ने मिलकर मामा की हत्या कर दी।
मामी और भांजे ने मिलकर मामा की हत्या कर दी।

HighLights

  1. सचेंडी के लालूपुर गांव में नवंबर 2024 में पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर की थी हत्या
  2. शव को नमक डालकर बाग में दबाया, हड्डी कुत्तों ने निकाली तो नहर में बहाया

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के सचेंडी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग का राज खुलने पर पति की हत्या कर दी गई। मामी और भांजे ने मिलकर नींद की दवा देकर सरिया मारकर हत्या की। फिर शव को दफनाने व हड्डियां नहर में फेंकने का सनसनीखेज खुलासा हुआ। मां की ममता ने बेटे की हत्या का राजफाश किया।

मूलरूप से बांदा निवासी सावित्री बेटे शिववीर सिंह, बहू व उसके तीन बच्चों के साथ सचेंडी के लालूपुर गांव में किराये पर मकान में रहती थीं। नवंबर 2024 में सावित्री बांदा गई थीं। पांच नवंबर को लौटी तो शिववीर नहीं मिला। बहू से पूछने पर बताया कि वह गुजरात में नौकरी करने गए हैं। कई माह से बात न होने पर कुछ दिन पहले सावित्री ने बेटे की सचेंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने जब उनकी बहू से पूछताछ की तो उसने बताया कि फोन पर पति से बात होती है, लेकिन शुक्रवार को सावित्री ने बहू और अपने नाती के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी देकर बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई। इस पर उन्होंने जब नाती को उठाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मामा शिवबीर जब भी घर आते तो नशे में मामी को मारते-पीटते थे।

उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चल चुका था। इसीलिए दो नवंबर की रात उन्हें नींद की दवा देकर सुलाया। फिर सरिया से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद घर के पीछे बाग में शव गाढ़ दिया। शव गलाने को 10-12 किलो नमक भी डाला, लेकिन कुछ माह बाद कुत्तों ने गड्ढा खोदा तो कुछ हड्डियां बाहर निकलने लगी, जिस पर हड्डियों को पनकी नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दिवंगत शिववीर की पत्नी व भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Intagram में पोस्ट किया मौत का संदेश, Meta बना फरिश्ता, ट्रैक पर खड़े युवक की इस तरह बची जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।