Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में दिनदहाड़े लूट; श्यामनगर में शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाश, पत्नी व बेटे को बंधक बना की लूट

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के श्यामनगर में ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज के शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर 15-20 लाख के जेवरात ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चकेरी के श्यामनगर सी ब्लाक स्थित बल्ला की टटिया में दिन दहाड़े शिक्षक के घर हुई वारदात

    2. पीड़ित के पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद से हुए थे सेवानिवृत, दो साल पहले हो चुकी है मौत

    3. चाबिया लेकर अलमारी से निकाले जेवारात, नकदी, फिर किचन में बंदकर भाग निकले

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब पौने बारह बजे बदमाशों ने शिक्षक के घर घुसकर गन प्वाइंटर पर पत्नी और बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की।

    चकेरी के श्यामनगर सी ब्लाक (बल्ला की टटियां ) निवासी शरद चंद्र त्रिपाठी श्यामनगर स्थित आक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। उनके पिता दिवंगत जय नारायण त्रिपाठी पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत थे। घर में पत्नी रचना त्रिपाठी व बेटा देवांश रहते हैं। देवांश आक्सफोर्ड स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है।

    kanpur news robbery at teacher house in shyam nagar

    किचन में खाना बनाते वक्त घुस आए बदमाश

    रचना त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब 11:45 बजे किचन में खाना बना रही थीं। मुख्य गेट के पास बने ड्राइंग रूम में बेटा खाना खा रहा था। इस दौरान एक नकाबपोश बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। विरोध पर बाल पकड़कर धमकाते हुए शोर न मचाने की कोशिश पर मुंह दबाने लगा। मदद को दौड़े बेटे के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया।

    सभी की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास

    उन सभी की उम्र करीब 35-36 वर्ष के आसपास थी। इस दौरान एक का चेहरा खुल गया था। वह सभी पैंट-शर्ट पहने थे। बेटे दिव्यांश ने छुड़ाने की कोशिश पर लुटेरों से हाथापाई की, जिसपर उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया जिससे उसके खून बहने लगा।

    खबरें और भी

    kanpur news robbery at teacher house in shyam nagar

    दोनों के हाथ बांध मुंह में टेप लगा दिया

    बदमाश अपने पास रखे तीन बड़े बड़े चाकू भी लिए थे। फिर तीनों ने दोनों के हाथ बांधकर, मुंह में टेप लगाया। फिर कमरे में ले गए। जहां पर अलमारी रखीं हैं। फिर उनके चाबियां मांगी। कहा कि अगर दोनों की जान प्यारी है, तो जेवरात, नकदी समेत कीमती के बारे में बता दें।

    करीब एक घंटे तक की लूटपाट

    रचना के अनुसार, करीब एक घंटे तक बदमाशों ने लूटपाट की। सभी चाबियां सौंप कर उनके पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगे कि सब कुछ ले लो पर हमारी जान न लो। फिर लुटेरों ने चाबियां लेकर हमारे सामने ही कमरे से पांच अलमारियों के ताले खोलकर कीमती जेवरात, चांदी के सिक्के खंगालते हुए निकाल लिया। वहीं दो अलमारी छोड़ दीं, जिसमें कपड़े रखे थे। उन्हें थोड़ा था, खोलकर बंद दिया। इसके बाद बगल के पूजा के कमरे में रखी पुरानी बक्से का ताला भी खोला। जिसमें रखी नकदी भी निकाल ली। वहीं जाते हुए दोनों के मोबाइल भी ले लिए। इसके बाद कमरे से लाकर किचन में बंदकर बाहर से कुंडी लगा दी।

    45 मिनट बाद आई नौकरानी

    पीड़िता रचना के अनुसार करीब 45 मिनट बाद उनके घर काम करने वाली इलाके की नौकरानी प्रियंका घर पहुंची। जिसे आवाज देते हुए मुख्य गेट खुला पड़ा होने की बात कही। फिर अंदर पहुंचकर आवाज देती हुई, बोली की भाभी सामान कैसे बिखरा पड़ा है। जब वह अंदर किचन के पास पहुंची। तो किचन में बंद रचना ने उसे किसी तरह से आवाज दी। क्योंकि मां-बेटे के मुंह में टेप लगा था। इसके बाद प्रियंका ने किचन की कुंडी खोली।

    बेटा पड़ोसी को बुलाने पहुंचा

    नौकरानी प्रियंका ने किचन की कुंडी खोलकर हाथ खोले। इसके बाद इसके बाद देवांश पड़ोसी विवेक अग्निहोत्री के घर भागता हुआ पहुंचा। जिनसे घटना को बताकर उनके फोन से आक्सफोर्ड स्कूल में मौजूद पिता शरद चंद्र को फोनकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह आनन फानन में घर पहुंचे। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके करीब 25-30 मिनट बाद पहुंची चकेरी थाना और श्यामनगर पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

    करीब आधा किमी दूर पड़ा मिला मोबाइल

    एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के बाद डीसीपी सत्यजीत पूर्वी गुप्ता पहुंचे। इसके बाद फारेंसिंक टीम पहुंची। जिसने कुछ फिंगरप्रिंट साक्ष्य के रूप में एकत्र किए हैं। घटना के डेढ़ से दो घंटे बाद घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मुरलीधाम के पास एक मोबाइल पड़ा मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसे पुलिस टीम ने रिकवर कर फारेंसिंक टीम को सौंपा है। वहीं, पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने किसी पर भी आंशका नहीं जताई है।