विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके, हत्या के प्रयास में भेजी गई जेल

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:53 PM (IST)

कानपुर के सजेती में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा।

  2. घायल देवर को 55 टांके लगे, इलाज जारी।

  3. महिला हत्या के प्रयास में गिरफ्तार, जेल भेजी गई।

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटने में पुलिस ने उसकी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पारिवारिक विवाद के दौरान महिला ने देवर को शरीर के नाजुक हिस्से पर दांतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक का कानपुर में उपचार जारी है। डॉक्टरों को उसके घावों पर 55 टांके लगाने पड़े थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना बीते शुक्रवार शाम की है। सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर महिला और उसके देवर के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर महिला ने देवर पर हमला कर दिया और उसे दांतों से काट लिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर हालत में घायल युवक को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। युवक का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके घावों पर 55 टांके लगाए हैं।

देवरानी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला का पति अहमदाबाद में निजी नौकरी करता है। घटना के बाद घायल युवक की पत्नी ने शनिवार को अपनी जेठानी के खिलाफ सजेती थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि देवर को गंभीर रूप से घायल करने की आरोपित महिला को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल युवक की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में हर्ष फायरिंग से मौत, टेसू-झिंझिया विवाह कार्यक्रम में नशेबाज ने की फायरिंग, किसान के सीने में लगी गोली

यह भी पढ़ें- Kanpur के गंगा घाट पर कंटेनर मालिक के अंतिम संस्कार में दिखे शरीर पर कुछ ऐसे निशान, बॉडी लेकर घर आ गए और फिर खुला कत्ल का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।