विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई मुसीबत, बांटी गई एक्सपायरी दवा, बच्चों की बिगड़ी हालत

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:49 PM (IST)

कानपुर के मायापुरम में बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायरी दवा बांटी, जिससे कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. पांडु नदी के बढ़ते जल स्तर से बर्रा गांव के मायापुरम में भरा पानी

  2. बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बंटवाईं दवा

  3. एक्सपायरी दवा का मामला सामने आने पर शीशी वापस करने की एवज में रुपये देने का आरोप

जागरण संवाददाता, कानपुर। पांडु नदी के बढ़ते जल स्तर से बर्रा गांव के मायापुरम में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के जीवन के साथ खिलवाड़ चल रहा है। बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सपायरी दवा वितरित कर दी गई। जिसको पीने से कुछ बच्चों की हालत बिगड़ी।

राहत शिविर में पहुंचे मायापुरम के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की नर्स की ओर से यह दवा वितरित की गई थी। जिसकी एक्सपायरी जुलाई 2026 की थी।

कच्ची बस्ती मायापुरम के विकास ने बताया कि 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों में संक्रमण से बचने के लिए एंटीबायोटिक सिरप की शीशी वितरित की थी। बैक्टीरियल संक्रमण और सर्दी खांसी बुखार और जुकाम में इस दवा का प्रयोग करने की बात कही गई थी। जैसे बच्चों को यह दवा दी उनको उल्टी दस्त शुरू हो गया।

बच्चों को सिरप पिलाने वाली मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में जो सिरप दिया था वह जैसे बच्चों को पिलाया उसके कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा। बेटे ऋषभ रिंकू रुद्रा को भी इस प्रकार की समस्या हुई। जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी तो टीम ने दोबारा जाकर एक्सपायरी दिया हुआ सिरप वापस मांगा। जिस पर बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया। वहीं, एक पीड़िता का कहना है कि नर्स सीरप की शीशी वापस मांगने आई थीं। उन्होंने उसके बदल सौ रुपये भी देने को कहा।

इस बारे में सीएमओ डॉक्टर हरि दत्त नेमी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का सिरप वितरित नहीं किया गया है। जिन स्थानों पर लगाए गए हैं वहां पर ही दवा दी जा रही है। इसकी जांच के लिए टीम को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ganga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी