विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गजब.. पेट फैशन शो में छाया बबल, लैब्र प्रजाति के कुत्ते को मिला सर्वश्रेष्ठ खिताब, देखें तस्वीरें

Published: Sun, 25 Jan 2026 08:00 PM (IST)

कानपुर में वैग एंड टेल्स द्वारा आयोजित पेट कार्निवाल में लैब्रा प्रजाति के 'बबल' ने सर्वश्रेष्ठ खिताब जीता। आर्य नगर ...और पढ़ें

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियम में पेट कार्निवाल में शामिल पर्शियन बिल्ली स्नो और पेट बबल के साथ नीतिका । जागरण

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियम में पेट कार्निवाल में शामिल पर्शियन बिल्ली स्नो और पेट बबल के साथ नीतिका । जागरण

HighLights

  1. कानपुर पेट कार्निवाल में लैब्रा 'बबल' ने सर्वश्रेष्ठ खिताब जीता

  2. पालतू पशुओं ने दौड़ और रैंप वॉक में भाग लिया

  3. कार्यक्रम में 75 कुत्ते और 10 बिल्लियाँ शामिल हुईं

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर में पशु प्रेमियों के लिए वैग एंड टेल्स पेट ग्रूमिंग साल्यूशंस संस्था ने कानपुर पेट कार्निवाल नाम का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अलग-अलग नस्ल के पालतू कुत्ते-बिल्लियों को शामिल किया गया था। आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब पालिका स्टेडियम में आयोजित पेट कार्निवाल में लैब्र प्रजाति के बबल ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया।


कानपुर पेट कार्निवाल में प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें पालतू पशुओं की दौड़ हुई। इसके साथ पशुओं ने रैंप वाक करके लोगों का दिल जीत लिया। कुत्ते और बिल्लियों को उनके मालिकों ने अलग-अलग वेशभूषा पहनाई थी, जो दिखने में आकर्षक लग रहे थे।

25KNC_28_25012026_505.JPG

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियममें आयोजित पेट कार्निवाल में शामिल साइबेरियन हस्की उत्पल। जागरण

इसके अलावा जानवरों की अलग-अलग गतिविधियों से सभी का मनोरंजन हुआ। आयोजकों के मुताबिक 75 कुत्ते और 10 बिल्लियों के साथ लगभग 400 दर्शक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

25KNC_33_25012026_505.JPG

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियम में आयोजित पेट कार्निवाल में अपने पेट बैला के साथ सेल्फी लेतीं  शैरोन यस मोजिस  । जागरण

कार्यक्रम पेट डाग्स पर अहम था, लेकिन बिल्लियों को शामिल कर संदेश दिया गया कि डाग पैरेंट्स के साथ कैट पैरेंटिंग को भी बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में लैब्रा डाग, शिट्जू डाग, जर्मन शेफर्ड और डूडल डाग जैसे कई बेहतरीन विदेशी कुत्तों को शामिल किया गया। पर्शियन बिल्ली स्नो भी आकर्षक का केंद्र रही।

25KNC_31_25012026_505.JPG

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियम में आयोजित पेट कार्निवाल में अपने पेट कैरेट  के साथ प्रज्जवल । जागरण

पेट फैशन शो में शानदार प्रस्तुति देकर विजेता का खिताब बबल नाम के लैब्रा डाग ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता जीवने वाले लैब्रा डाग को गिफ्ट हैंपर और एक सर्टिफिकेट संस्था की तरफ से दिया गया।

25KNC_27_25012026_505.JPG

आर्य नगर स्थित द स्पोर्टज हब पालिका स्टेडियममें आयोजित पेट कार्निवाल में अपने पेट माफिन के साथ गौरी। जागरण

कार्यक्रम का संचालन वैग एंड टेल्स पेट ग्रूमिंग साल्यूशंस संस्था के रीतिक स्वरूप एवं प्रखर गुप्ता ने किया।