कानपुर विमान हादसे की जांच करने पहुंची DGCA Delhi Team, 4 घंटे से मानवीय और तकनीकी पहलूओं की जांच
डीजीसीए की दिल्ली टीम कानपुर में प्रशिक्षण विमान हादसे की जांच के लिए घटनास्थल पहुंची, जहां प्रशिक्षक और प्रशिक्षु की ...और पढ़ें

HighLights
डीजीसीए दिल्ली टीम कानपुर विमान हादसे की जांच को पहुंची।
प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की हादसे में मौत हुई थी।
टीम ने घटनास्थल पर चार घंटे तक गहन जांच की।
जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रशिक्षण विमान हादसे में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु की मौत की जांच करने डायरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम शहर पहुंच गई है। बारिश बंद होने पर टीम 12 बजे घटनास्थल पहुंची। हालांकि दिल्ली की टीम ने लखनऊ की टीम से हादसे की पूरी जानकारी ली है।
गर्ग एविएशन का चार सीटर प्रशिक्षण विमान गुरुवार सुबह गंगा बैराज के तीन किमी आगे उन्नाव की ओर नत्थापुरवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार प्रशिक्षक पायलट कैप्टन सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद विमान हवा में दो बार घूमा और गिर गया था। डीजीसीए लखनऊ की टीम गुरुवार को ही पहुंच गई थी और घटना स्थल पर जांच की थी। दिल्ली की टीम को बुलाया गया था। इस कारण विमान के मलबे और घटनास्थल को त्रिपाल से ढकवा दिया गया था। शुक्रवार सुबह दिल्ली की टीम शहर पहुंच गई है। टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची।। चार बजे तक टीम जांच में लगी रही।
