Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में म्यूल खाते देने वालों की खैर नहीं, 35 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    कानपुर साइबर सेल ने 'साई वज्र' अभियान के तहत ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 35 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन गेम और आईपीए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर साइबर सेल ने 'साई वज्र' में 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    2. ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

    3. ऑनलाइन गेम और आईपीएल सट्टे से 30 करोड़ की ठगी की।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। शिवराजपुर से एक माह पहले ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले गिरफ्तार छह आरोपितों की जांच के बाद शनिवार को साइबर सेल ने 35 ऐसे खाताधारकों को दबोचा है, जिनके खातों में 30 करोड़ से अधिक ठगी की रकम पहुंची थी। उन खातों के आधार पर नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में 111 शिकायतें दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपितों पर कानपुर के 10 थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    खाताधारक पांच हजार रुपये लेकर खाते खुलवाकर ठगों को देते थे। डीसीपी के अनुसार, इनमें कई खुद भी ठगी करते हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जबकि उनका खाता कौन खुलवाता था। उसका पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की जांच में 12 और खाताधारकों का पता चला है, लेकिन वह उस पते पर नहीं मिले। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द उन्हें भी पकड़ा जा सकता है।
    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि साइबर अपराधियों व म्यूल खातों के खिलाफ साई वज्र अभियान चल रहा है। साइबर सेल और थाना पुलिस ने 15 जून को शिवराजपुर से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 450 म्यूल खातों की जानकारी मिली थी। इसमें करीब 225 करोड़ रुपये का लेनदेन पाया गया था। उस प्रकरण की जांच पश्चिम जोन की साइबर सेल कर रही थी। ठगी की रकम जिन खातों में पहुंची थी।

    उनके लेनदेन का विवरण जांचने के दौरान टीम को पता चला कि उनके जोन के 10 थानाक्षेत्रों के दर्जनों ऐसे खाताधारक हैं, जिनमें ठगी की रकम पहुंची थी। टीम ने उन खाताधारकों को दबोचा तो ऐसे 35 लोग मिले, जिनके खातों में 30 करोड़ से अधिक की ठगी की रकम पहुंची थी।

    डीसीपी ने बताया कि आरोपितों के खातों व उनके मोबाइल नंबर के आधार उनके खिलाफ और भी शिकायतें हो सकती हैं, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। इन लोगों का खाता खुलवाने वाले गिरोह के लोगों के लिए खाताधारकों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल वे लोग नाम नहीं बता पा रहे हैं। इससे आशंका ये भी है कि इन लोगों में भी कोई साइबर ठग हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    बिल्हौर के चार खाताधारकों के खाते में आए 18.42 करोड़

    साइबर क्राइम सेल प्रभारी शुभम यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा ठगी की रकम बिल्हौर के चार आरोपितों के खातों में पहुंची हैं। उन खातों के खिलाफ नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में 11 शिकायतें हैं, जिनसे करीब 18.42 करोड़ की ठगी की रकम पहुंची। इसी तरह से रावतपुर का एक खाताधारक के खाते में 20 पीड़ितों के खाते से करीब 7.12 करोड़ रुपये ठगी की रकम पहुंची थी। इसी तरह से शिवराजपुर के 12 आरोपितों के खाते के खिलाफ 21 शिकायतें आई, जिसमें 8,88,596 रुपये, अर्मापुर के एक खाते के खिलाफ सात शिकायतें, जिसमें 104150 रुपये, पनकी के दो खातों के खिलाफ छह शिकायतें, जिसमें 1.16 करोड़, सचेंडी के तीन खातों के खिलाफ छह शिकायतें दर्ज हैं, जिनके खाते में 617000 रुपये ठगी के पहुंचे थे। इसी तरह अरौल में तीन खातों में ठगी के 59000 रुपये पहुंचने पर 19 शिकायतें, चौबेपुर में दो खातों के खिलाफ तीन शिकायतें 45.68 लाख की ठगी की, बिठूर के पांच खातों के खिलाफ 15 शिकायतें आईं, उन खातों में 5.29 लाख रुपये पहुंचे थे।


    खाताधारकों पर मुकदमा, गिरफ्तारी की धारा न होने पर नोटिस देकर छोड़ा

    सचेंडी के पंचमपुरवा निवासी सरवन, गंभीरपुर भौंती निवासी सुशांत कुशवाहा, जुगराजपुर के ज्ञानेंद्र सिंह, शिवराजपुर के देवेंद्र, मोहित कुशवाहा, रोहित गौतम, आदिल, शमशाद, गौरव, अभय गुप्ता, बिल्हौर के निवादा निवासी अभिषेक, अंकित, उत्तरीपुरा शांतिनगर के नाजिम, देशराज, सज्जाद, रावतपुर के विकासनगर निवासी आसिम हिंदी, मोहम्मद फैजल, दबौली वेस्ट उद्योग नगर निवासी मनीष पाल, गंगागंज निवासी अभिषेक यादव, कन्नौज के छिबरामऊ निवासी शिवेंद्र कुमार, बिठूर के ध्रुव नगर निवासी आशीष कुमार, अभिषेक शर्मा, विष्णु द्विवेदी, कानपुर देहात के अकबरपुर के बैरी कछार निवासी विशाल कुशवाहा, रसूलाबाद के नितिन, चौबेपुर के तात्यागंज के अवधेश कुमार, सुदामा, नवाबगंज के प्रेमशंकर, कल्याणपुर आवास विकास के पुष्पेंद्र कुमार, कल्याणपुर-शिवली रोड चंदेल नगर निवासी अनिरुद्ध तिवारी, सचेंडी के शिवपूजन, शिवराम, जितेन्द्र, चांदबाबू, अरौल के अमित को पकड़ा गया। उनके खिलाफ शिवराजपुर, अर्मापुर, बिल्हौर, पनकी, सचेंडी, अरौल, कल्याणपुर, रावतपुर, चौबेपुर व बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन धोखाधड़ी आदि गिरफ्तारी की धारा न होने पर नोटिस तामील कराकर छोड़ा।