Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में अंतर-जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:06 PM (IST)

    कलक्टरगंज पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल और नकदी चुराने वाले अंतर-जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    कलक्टरगंज पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़। - जागरण

    कलक्टरगंज पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़। - जागरण 

    HighLights

    1. कलक्टरगंज पुलिस ने अंतर-जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया

    2. पांच शातिर चोर गिरफ्तार, 16 मोबाइल और नकदी बरामद

    3. गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी करता था

    जागरण संवाददाता, कानपुर। थाना कलक्टर गंज पुलिस ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और नकदी पार करने वाले अंतर जनपदीय गैंग का सोमवार को राजफाश कर पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक दुकानदार शामिल है। आरोपितों के पास से चोरी के 16 मोबाइल फोन और 5,990 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

    एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने सोमवार को मामले का राजफाश कर बताया कि स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल फोन और नकदी चोरी की वारदातों के पीछे पुलिस टीम काम कर रही थी। इसमें मिले सीसी फुटेज और मुखबिर की मदद से सोमवार को सीपीसी कालोनी स्थित माल गोदाम के सामने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    इनकी पहचान बांदा के थाना बिसंडा के गांव गड़ाव निवासी अजीत, बांदा के थाना सिविल लाइंस के जवाहर नगर निवासी सोनू गुप्ता, फतेहपुर के देवीगंज निवासी हर्षित उर्फ रुद्र प्रताप सिंह, जालौन के थाना ऐट के गांव विरगवां चमारी निवासी करन वर्मा के अलावा कानपुर के सेन पश्चिम पारा स्वर्ण जयंती विहार कोयला नगर निवासी शिवकुमार है। इसमें शिवकुमार मोबाइल दुकानदार है। जो चोरी के मोबाइल खरीदकर के पार्ट्स निकालकर उपयोग कर लेता था।

    मामले में शिवकुमार ने बताया कि उनके पास मोबाइल रिपेयरिंग के लिए लाते थे। इसमें वह सभी को पहचानते भी नहीं। एडीसीपी के अनुसार आरोपित स्टेशन पर सो रहे लोगों को निशाना बनाते थे। वह मोबाइल समेत उनकी जेब से नकदी भी पार कर देते थे। आरोपित गैर जनपद से आकर वारदातों को अंजाम देते थे। उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

    खबरें और भी