विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुधार करो, वरना थाना छोड़ो... कानपुर में 10 थानेदारों को पुलिस आयुक्त ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम; 2 ADCP 3 ACP से जवाब तलब

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:38 PM (IST)

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर 10 थानेदारों को फटकार लगाई और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एक जनवरी से 22 अक्टूबर 2026 तक पुलिस कार्यालय में आई 16880 शिकायतों की पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा

  2. 90 फीसदी से कम शिकायतों के निस्तारण वाले थानेदारों को सात दिन की दी चेतावनी, बोले- सुधार करो वरना थाना छोड़ा

जागरण संवाददाता, कानपुर। जनता की शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही करने वाले 52 में से 10 थानेदारों को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शुक्रवार को जमकर फटकारा। इसके साथ ही लापरवाही मिलने पर दो एडीसीपी और तीन एसीपी को भी नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस आयुक्त ने पुलिस कार्यालय से आई शिकायतों का थानेदारों को सात दिन में निस्तारण करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर सुधार न किया तो थाना छोड़ देना।

पुलिस आफिस में एक जनवरी 2026 से 22 अक्टूबर तक 16880 शिकायतें आई हैं, जिसमें 15674 शिकायतों का तो विभिन्न थानों से निस्तारण करा दिया गया, लेकिन 1129 शिकायतों का निस्तारण अब तक नहीं हुआ।

इसमें चकेरी थाने की 1076 में 123 का निस्तारण नहीं हुआ। इसी तरह से कल्याणपुर थाने में 665 शिकायतों में 119, पनकी की 393 शिकायतों में 46, महाराजपुर में 411 में 42, रावतपुर थाने की 511 में 41, बिठूर में 401 में 31, नौबस्ता में 599 में 32, बर्रा में 421 में 27, कोतवाली में 262 में 25, बाबूपुरवा थाने की 408 शिकायतों में 21 शिकायतों का अब तक निस्तारण नहीं हुआ।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सभी शिकायतों की समीक्षा की। 90 फीसदी से कम शिकायतों के निस्तरण करने वाले इन 10 थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुधार न कर लो, वरना थानेदारी छोड़ दो।

इस दौरान एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी पश्चिम योगेश कुमार, एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह, एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय को भी लापरवाही पर उन्हें नोटिस भिजवाकर स्पष्टीकरण मांगा गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी सुधार कर लें। वरना कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एक पल में उजड़ गई बेटे की दुनिया, कानपुर देहात में मां ने धक्का देकर तेज रफ्तार कंटेनर से बचाई जान और खुद दुनिया छोड़ गई

यह भी पढ़ें- दुनिया में आंखें खोलीं तो न गोद मिली, न आंचल, कानपुर देहात में पेड़ पर लटकी बोरी में मिला नवजात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।