Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे यात्री ध्यान दें! कानपुर में 4 ट्रेनें निरस्त, कई का मार्ग बदला, भारत गौरव ट्रेन 7 ज्योतिर्लिंगों के कराएगी दर्शन

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:17 PM (IST)

    कानपुर में रेलवे इंजीनियरिंग कार्य और यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनें निरस्त या डायवर्ट की गई हैं। वहीं, IRCTC ने कानपुर से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में इंजीनियरिंग कार्य से 4 ट्रेनें निरस्त हुईं

    2. कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, यात्रा से पहले जांचें स्टेटस

    3. IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे इंजीनियरिंग कार्य और जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कानपुर में कई ट्रेनें निरस्त या डायवर्ट की गई हैं। वहीं, IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जो कानपुर होकर 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। यात्री प्रस्थान से पहले रेल मदद या 139 पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जांच लें।

    मध्य रेलवे के अकोलनेर-अहिल्यानगर-निंबलक स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं, कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष 14 से 18 मई तक, ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-हडपसर विशेष 15 से 19 मई तक, ट्रेन संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर विशेष 16 से 17 मई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 मई को परिवर्तित मार्ग मनमाड़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला व पुणे होकर चलेगी।

    ट्रेन संख्या 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस 15 मई को सोलापुर-कुर्डुवाडी-लातूर रोड-परभणी-छत्रपति संभाजीनगर-मनमाड जंक्शन होकर चलेगी।ट्रेन संख्या 12627 बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 से 17 मई तक सोलापुर-कुर्डुवाडी-लातूर रोड-परभणी-छत्रपति संभाजीनगर-मनमाड जंक्शन मार्ग होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस 14 से 16 मई तक मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला, पुणे होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर विशेष 17 मई को गाजीपुर सिटी स्टेशन से सुबह 4:20 बजे की जगह 8:20 बजे चलेगी।

    दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस का दो स्टेशन पर ठहराव

    दादरी-प्रयागराज एक्सप्रेस का 12 मई से एक अगस्त तक भरवानी व बिंदकी रोड स्टेशन पर ठहराव होगा। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।


    भारत गौरव ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों के कराएगी दर्शन

    जागरण संवावदादाता, कानपुर:आइआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। ट्रेन में कानपुर से भी चढ़ने व उतरने की सुविधा होगी। इस ट्रेन के माध्यम से 12 जून से 23 जून तक यात्रा कराई जाएगी। इसका पैकेज 24100 रुपये से 54390 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

    खबरें और भी

    आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि साथ जयोतिर्लिंगों व दक्षिण भारत की यात्रा का 11 रातों व 12 दिनों की होगी। टूर पैकेज के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग,संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित स्थानीय मंदिरों दर्शन का अवसर मिलेगा।

    ट्रेन में स्लीपर श्रेणी का पैकेज 24100 रुपये, थर्ड एसी का पैकेज 40890 रुपये, सेकेंड एसी का पैकेज 54390 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। यात्री बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294 पर संपर्क कर सकते हैं।