Gold Silver Price Today: कानपुर सराफा में नरमी, चार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद फिर फिसले सोना-चांदी
Gold Silver Price Today: कानपुर सराफा बाजार में चार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमतें फिर गिर गईं। शुक्रवार को चांदी 253,000 रुपये प्रत ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज।
सहालग के चलते सराफा बाजार में मांग बढ़ी।
एमसीएक्स पर हालांकि कीमतें नरम बनी हुई हैं।
जागरण संवाददाता, कानपुर। Gold Silver Price Today: चार दिन तक चले उतार - चढ़ाव के बाद चांदी और सोना का बाजार एक बार फिर फिसल गया है। कानपुर सराफा में शुक्रवार को चांदी का भाव 253000 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 157000 प्रति दस ग्राम पर बिका है। बाजार में सहालग के कारण सोने और चांदी की मांग बढ़ी है। नकदी का कारोबार हाेने के साथ मांग में तेजी का रुख है लेकिन एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों का बाजार नरम बना हुआ है।
नयागंज और बिरहाना रोड के सराफा बाजार में शुक्रवार को सुबह से उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। दोपहर बाद में बाजार में थोड़ी स्थिरता आई लेकिन शाम को बाजार में नकद कारोबार बढ़ने के साथ ही बाजार में तेजी का रुख दिखा। दोनों कीमती धातुओं के बाजार पर हालांकि एमसीएक्स ने ब्रेक लगाए रखा है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुक्रवार को दो लाख 32 हजार रुपये के न्यूनतम और दो लाख चालीस हजार रुपये के उच्चतम स्तर के बीच बना रहा।
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री रामकिशाेर मिश्रा ने बताया कि सहालग का बाजार बढ़ रहा है। चांदी और सोना दोनों का भाव कम होने से खरीदार बढ़े हैं। अखिल भारतीय स्वर्णकार परिषद के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सहालग की वजह से मांग बढ़ रही है। भाव अगर थोड़ा और कम होता है तो मांग और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। वैश्विक स्थितियों को देखते हुए बाजार में हालांकि अनिश्चितता बनी हुई है।
दामों के उतार चढ़ाव में जानें क्या कहते हैं ग्राहक
चांदी की पायलें खरीदने आई हूं लेकिन नई डिजाइन के साथ, लाइटवेट पायलें खरीदूंगी। सोना-चांदी के दाम बढ़ने से गिफ्ट देना इतना मंहगा पड़ता है कि अपने लिए खरीदना नामुमकिन लगता तो दूसरों को कैसे दिया जाए।
ऊषा शुक्ला , काकादेव
सोने की अंगूठी व ईयररिंग लेने आई थी लेकिन डेढ़ से दो ग्राम के बीच ही अंगूठी और ईयररिंग्स लेंगे ताकि कम दाम में खरीद सकें। इतना मंहगा है कि इसके खरीदने से घर का बजट बिगड़ सकता है।
शुभी श्रीवास्तव