विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में बेटियां असुरक्षित...20 लड़कियों से दुष्कर्म से लेकर राह चलती छात्रा से छेड़छाड़, चेहरे पर थूका

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:07 PM (IST)

कानपुर में छात्राओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। किदवई नगर में 11वीं की एक छात्रा को कोचिंग से लौटते ...और पढ़ें

कानपुर में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
कानपुर में अपराध लगातार बढ़ रहा है।

HighLights

  1. विरोध पर शोहदे ने छात्रा की सहेली व दो दोस्तों के साथ भी की मारपीट
  2. किदवई नगर थानाक्षेत्र का मामला, कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी पीड़िता

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में बेटियों के प्रति लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले 20 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और फिर सेक्स रैकेट में धकेलने का मामला सामने आया है। अब एक छात्रा को रास्ते चलते शोहदे ने न सिर्फ रोका बल्कि उसके चेहरे पर थूक दिया। जब थाने में सुनवाई न हुई तो संयुक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की। तब जाकर मामला दर्ज हुआ। 

 

मामला किदवई नगर थाने का है। कोचिंग पढ़कर घर लौट रही 11वीं की छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ा। दोस्तों के साथ खड़े शोहदे ने छात्रा को पहले तीन तमाचे जड़े और फिर चेहरे पर थूक दिया। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने मां को आपबीती बताई तो वह उसे लेकर किदवई नगर थाने पहुंचीं। छात्रा की मां का आरोप है कि थाने पर सुनवाई न होने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था से गुहार लगाई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। 

हाथ पकड़ लिया 

जूही कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह 11वीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ किराये के मकान में रहती हैं। आरोप है कि साकेत नगर स्थित इंटर कालेज के पास रहने वाला यश कुमार उनकी बेटी को तीन साल से परेशान कर रहा है। आठ सितंबर की शाम उनकी बेटी कोचिंग से लौट रही थी, तभी अपने 8-10 साथियों के साथ खड़े यश ने रास्ता रोककर हाथ पकड़ साथ चलने का दबाव बनाया।

विरोध किया तो तमाचे मारे, थूक दिया

बेटी ने विरोध किया तो यश ने तमाचे जड़ दिए और चेहरे पर थूक दिया। मारपीट पर उसकी सहेली और दो दोस्तों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा। भीड़ जुटी तो आरोपित शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपित के उसी मकान में पहले किराये पर रहने की जानकारी हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दोस्ती, ब्लैकमेल और हैवानियत की हदें...20 लड़कियों से दुष्कर्म, सेक्स रैकेट के चौंकाने वाले खुलासे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।