विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति से झगड़ गंगा में कूदी महिला, मगरमच्छ देखकर चढ़ी पेड़ पर, पूरी रात बैठी रही सहमी

Published: Sun, 07 Sep 2025 09:12 PM (IST)

कानपुर में महिला पति से झगड़े के बाद आत्महत्या करने के लिए गंगा में कूद गई। होश आने पर उसने ...और पढ़ें

पति से झगड़े के बाद गंगा में कूदी महिला।
पति से झगड़े के बाद गंगा में कूदी महिला।

HighLights

  1. बोली-गंगा पुल से बीच में कूदी, फिर याद नहीं कैसे पहुंची चंदन घाट पर
  2. घाट पर घुटने पर पानी पर होने पर आया होश, फिर दूर दिखा मगरमच्छ

जागरण संवाददाता, कानपुर/उन्नाव। पति से झगड़े के बाद आत्महत्या करने के लिए 43 वर्ष की महिला शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गंगा में कूद गई। होश आया तो खुद को किनारे पाया। वहां मगरमच्छ जैसा दिखा तो भागकर पास के बाग में पहुंची और अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।

शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वहां कुछ लोग दिखे तो उसने शोर मचाया। पुलिस उसे जाजमऊ चौकी ले गई, जहां महिला ने पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने समझाबुझाकर उसे घर भेज दिया। वह कानपुर की रहने वाली है और पुलिस को वह उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र के बाग में मिली थी।

कानपुर के अहिरवां निवासी टेंपो चालक की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी। उनके बच्चे नहीं हैं। पति ने पत्नी का उपचार भी कराया, लेकिन कोई लाभ न हुआ। उनके बीच अक्सर इसे लेकर विवाद होता था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर उनसे झगड़ा करते हैं। पति ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह घर पहुंचे।

पड़ोस में बैठी पत्नी से चाय बनाने की बात कही। उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शाम करीब पांच बजे पत्नी घर से दवा लेने की बात कहकर निकल गई। काफी समय तक न लौटने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि पहले भी पत्नी नाराज होकर घर से कई बार जा चुकी है। हालांकि हर बार लौट आती थी। वहीं, पत्नी ने बताया कि वह घर से पैदल जाजमऊ स्थित पुल पहुंची और गंगा में कूद गई। वह किनारे पहुंची, उसका उसे पता नहीं।

बताया कि जब उसे होश आया तो वह चंदन घाट पर किनारे पर थी। वहां घुटने तक पानी था। पास में ही मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद वह अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई। शुक्लागंज की गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया महिला के पति को बुलाकर आपस में तालमेल के साथ रहने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- सर्वाइकल स्पान्डिलोसिस; आफिस में घंटों काम और मोबाइल पर लगातार रील देखना खतरनाक, जिंदगी भर....

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।