Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanpur: मुंडन संस्कार से लौट रही टेंपो खड़े ट्रक से भिड़कर पलटी, हादसे में आठ घायल, वाहन छोड़ चालक हुआ फरार

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 04:33 PM (IST)

    घाटमपुर के ग्राम परास पुलिया निवासी रणविजय सिंह अपनी एक साल की बेटी काव्या का मुंडन कराने के बाद स्वजन व रिश्तेदारों के साथ टेंपो से अपने ससुराल बरूआ ...और पढ़ें

    मुंडन संस्कार से लौट रही टेंपो खड़े ट्रक से भिड़कर पलटी
    मुंडन संस्कार से लौट रही टेंपो खड़े ट्रक से भिड़कर पलटी

    कानपुर, जागरण संवाददाता: घाटमपुर के ग्राम परास पुलिया निवासी रणविजय सिंह अपनी एक साल की बेटी काव्या का चित्रकूट में मुंडन कराने के बाद स्वजन व रिश्तेदारों के साथ टेंपो से अपने ससुराल बरूआ जा रहे थे। झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदौसा स्थित पेट्रोल पंप के पास टेंपो अनियंत्रित हो खड़े ट्रक में पीछे से भिड़कर पलट गई।

    हादसे के बाद टेंपो चालक फरार

    टेपों पलटने से रणविजय की पत्नी गोल्डी, रामस्वरूप, शांतिदेवी, सावित्री, रजनी, मोनिका, शिवदेवी व बरुआ निवासी राजरानी घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया है।