Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में फिल्मी अंदाज में चोरी... रात में पड़ोस के प्लाट से बनाई ज्वेलरी शाॅप तक सुरंग, फिर तसल्ली से चोरी

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:25 PM (IST)

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में चोरों ने खाटू ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी की। चोरों ने पीछे के खाली प्लाट से सुरंग बनाकर दुकान में प्रवेश किया और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चोरों ने सुरंग बनाकर ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाई।

    2. आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हुए।

    3. सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए चोर।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में फिल्मी अंदाज में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में चोरों ने करीब ढाई से तीन फिट की सुरंग खोदकर ज्वेलरी शॉप में इंट्री की। इसके बाद तसल्ली से आठ लाख का माल पार कर गए। यही नहीं, चोर सीसीटीवी की डीवीआर तक उठा ले गए।

     चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां के न्यू पटेल नगर में एक ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया । वारदात में नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के पीछे स्थित खाली प्लाट से सुरंग बनाकर घुसे थे। चोर डीवीआर समेत सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

    ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में खाटू ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सोनू ने बताया कि बीती सोमवार रात में वह दुकान बंद करके घर आ गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उनको चोरी की सूचना दी। जानकारी पाकर वह दुकान में पहुंचे तो पीछे खाली प्लाट से सुरंग बनाकर चोर अंदर दाखिल हुए थे।

    चोर करीब डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और लगभग 50 हजार रुपये कैश समेत आठ लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं दुकान में लगे दो सीसी कैमरे समेत डीवीआर भी उखाड़ ले गए है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इलाके में लगे सीसी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी