विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बिजली बिल वसूलने पहुंचे कर्मचारी, ग्रामीणों ने पकड़ बैठाया, पुलिस के पहुंचने पर छोड़ा

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:36 PM (IST)

बिजली बिल वसूली करने हिलालपुर गांव पहुंचे बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बिजली कटौती से नाराज होकर पंचायत भवन में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर के हिलालपुर गांव में बिजली कर्मचारी रोके गए

  2. ग्रामीणों ने बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त की

  3. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों को छोड़ा गया

संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। अरौल के हिलालपुर गांव में बुधवार को बिल वसूली के लिए गए बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बैठा लिया। और बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को बुलाने को कहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस के समझाने पर कर्मचारियों को छोड़ा गया।

अरौल स्थिति बिजली विभाग के कर्मचारी टेक्नीशियन राजेन्द्र कुमार, बलराम ,सुशील , नदीम, गोलू और दिव्यांशू हिलालपुर गांव में बुधवार दोपहर बकाया बिल वसूली और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन कनेक्शन काटने के लिए गए थे। लगातार बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों को घेरकर पंचायत भवन में बैठा लिया और अधिकारियों को बुलाने की बात कही।

कर्मचारियों की सूचना पर जेई पंकज कुमार व मकनपुर चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। जेई व ग्रामीणों की हुई वार्ता में बकाएदारों को दो माह में बिल जमा करने का समय दिया गया।

एसडीओ भोलानाथ शर्मा ने बताया कि रात में बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बैठा लिया था। समझाकर उनका गुस्सा शांत कराया गया और बकाया बिल जमा करने के लिए दो माह का समय दिया गया है।