विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: दवा कारोबारी हत्याकांड में आज सुनवाई, रिमांड के लिए पुलिस नौकर, उसके साथी और बहू को लेकर पहुंची कोर्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:32 PM (IST)

कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में आज सुनवाई हुई। पुलिस ने आरोपी विशाल गौतम, उसके साथी राजकिशोर और बहू शालू को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया।

HighLights

  1. दवा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर सुनवाई

  2. आरोपी विशाल गौतम और साथी राजकिशोर कोर्ट पहुंचे

  3. साजिशकर्ता बहू शालू को भी पुलिस ने पेश किया

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी हत्याकांड के राजदार पर जल्द पुलिस का शिकंजा कस सकता है। आज कोर्ट में पुलिस के कस्टडी रिमांड के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हो रही है। दवा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर आरोपित विशाल गौतम, साथी राजकिशोर और साजिश करता बहु शालू कोर्ट पहुंची।

मूलरूप से लखनऊ के ठाकुरगंज की साजिशकर्ता बहू शालू और हत्यारोपित विशाल, उसके साथी राजकिशोर के पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने का इंतजार है। रिमांड में एक दूसरे का सभी से सामना कराकर काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर), सीसी कैमरे और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस रतन आर्बिट अपार्टमेंट के सीसी कैमरे खंगाल कर आरोपितों के फ्लैट में घुसने और निकलने का समय व कहां-कहां वे लोग घूमे आदि की जांच फिर से कर रही है।

Kanpur Vineet Minocha Murder  (1)

सुब्रत और शालू। जागरण अर्काइव

बता दें कि दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद आरोपितों के पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर बुधवार को सुनवाई थी, पर न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते अब ये सुनवाई 19 सितंबर को तय हुई थी। दवा कारोबारी हत्याकांड में कस्टडी रिमांड की सुनवाई से पहले साजिशकर्ता शालू ने कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी थी। आरोपित की अर्जी पर अभियोजन ने आपत्ति की।

ये था मामला

इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुराना नौकर विशाल, उसके साथी राजकिशोर और साजिशकर्ता बहू शालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बेटे सुब्रत की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे भी जांच के घेरे में लिया गया। विवेचक कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने शालू, विशाल और राजकिशोर का कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने बताया कि कारोबारी के फ्लैट की चार चाबी थीं। इसमें रखी दो चाबी और बनवाई गई डुप्लीकेट चाबी की बरामदगी करनी है। इसके लिए तीनों का 24 घंटे की रिमांड मांगा। सुब्रत और उसकी बहन से पूछताछ की गई थी। आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सुब्रत और उसकी बहन से दो घंटे पूछताछ तक पूछताछ की थी, जिसमें कई सवाल पूछे गए। पुलिस ने यह भी कहा कि जेल में बयान लेने के दौरान शालू ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया। सुब्रत ने ही हत्या करवाई है। इस पर सुब्रत ने कहा कि अगर हत्या मैंने कराई तो विशाल ने शालू का नाम क्यों लिया। हालांकि सुब्रत हत्याकांड की साजिश से अनजान बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।