Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Alert: कानपुर में अगले 3 घंटे भारी, तूफान-बारिश की फिर इंट्री, IMD की चेतावनी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:25 PM (IST)

    कानपुर में अप्रैल की शुरुआत से मौसम में अचानक बदलाव आया है। पिछले चार दिनों से वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि जारी है, जिससे दिन में धूप के बाद शाम को बारिश ...और पढ़ें

    कानपुर में शाम छह बजे अंधेर छा गया और आंधी के बीच से गुजरते वाहन। फोटो- मोहम्मद आरिफ

    कानपुर में शाम छह बजे अंधेर छा गया और आंधी के बीच से गुजरते वाहन। फोटो- मोहम्मद आरिफ

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में अप्रैल की शुरुआत के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते चार दिनों में वर्षा, तेज आंधी, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। दिन में धूप और उमस के बीच शाम होते-होते तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है, जिससे मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है।

    मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया, शहर के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं तेज हवा के कारण धूल भरी आंधी जैसी स्थिति भी बनी रही।

    WhatsApp Image 2026-04-07 at 18.23.13

    कानपुर में शाम छह बजे घने बादलों की वजह से छा गया अंधेरा। जागरण

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आए नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल छाने और बारिश होने का सिलसिला जारी है। ओलावृष्टि की घटनाओं ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, हालांकि आम लोगों को इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है।

    वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से अलर्ट किया गया है। कहा गया हैकि तीन घंटे बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तूफान की संभावना है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान प्रभावित कर सकता है।

    खबरें और भी

    बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अप्रैल में पड़ने वाली तेज गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हालांकि उमस और बादलों के कारण दिन में चिपचिपी गर्मी का एहसास बना हुआ है। अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवा की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।