Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Updates: कानपुर में 55 साल बाद टूटा बारिश का रिकार्ड, 8 अप्रैल पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:17 PM (IST)

    कानपुर में अप्रैल के पहले सप्ताह में बेमौसम बारिश ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश 9 अप्रैल तक जारी रह सकती है, जिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में बेमौसम बारिश ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

    2. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 अप्रैल तक बारिश जारी रहेगी।

    3. तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत, किसान चिंतित।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में पिछले चार दिन से बदल रहे मौसम ने रिकार्ड कायम किया है। मंगलवार शाम होते ही काले बादल छाए और बिजली कड़कने लगी। तेज हवा के साथ वर्षा भी शुरू हो गई है। बीते चार दिनों में वर्षा, तेज आंधी, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने 51 साल का रिकार्ड तोड़ दिया।

    मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया, शहर के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश हो रही है जो की 8 अप्रैल तक जारी रह सकती है।

    दोपहर में मौसम 33.5 डिग्री सेल्सियस के करीब था जो की बारिश के बाद गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। हालांकि शनिवार व रविवार को हुई बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दी है।

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आए नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल छाने और बारिश होने का सिलसिला जारी है। ओलावृष्टि की घटनाओं ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, हालांकि आम लोगों को इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है।


    बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अप्रैल में पड़ने वाली तेज गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हालांकि उमस और बादलों के कारण दिन में चिपचिपी गर्मी का एहसास बना हुआ है। अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवा की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर में अप्रैल माह में होने वाली बेमौसम बारिश का ट्रेंड पिछले तीन दशकों में लगातार मजबूत होता दिख रहा है। सामान्यतः इस महीने में बारिश की संभावना महज 2 प्रतिशत रहती है, लेकिन हाल के वर्षों में कई बार रिकार्ड स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में 4 अप्रैल तक ही 40.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 55 वर्षों के रिकार्ड के करीब पहुंच गई।

    अगले कुछ दिनों में अगर वर्षा होती है यह करीब 60 वर्षों से अधिक के रिकार्ड को तोड़ देगा। उन्होंने बताया कि वहीं वर्ष 2020 में अप्रैल माह में कुल 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसने 49 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा था। खास बात यह रही कि 26 अप्रैल 2020 को एक ही दिन में 27.6 मिमी वर्षा हुई, जो अप्रैल के एक दिन की सर्वाधिक बारिश रही। वर्ष 2015 में भी अप्रैल में 36.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि 2023 में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16.3 मिमी वर्षा हुई। इसके उलट 2010 और 2013 जैसे वर्षों में बारिश बेहद कम, क्रमशः 4.1 और 5.2 मिमी ही दर्ज की गई।

     

    दिनांक न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
    01 अप्रैल 18.6 35.8
    02 अप्रैल 19.4 37.8
    03 अप्रैल 22.4 35.8
    04 अप्रैल 20.4 36.0
    05 अप्रैल 16.6 34.0
    06 अप्रैल 15.8 32.2
    07 अप्रैल 18.8 33.5