कानपुर में ओवर बिलिंग का विरोध करने पर युवक की पिटाई, जन्मदिन पार्टी बनी विवाद की वजह
कानपुर के सचेंडी में एक युवक को ढाबे के बाहर ओवर बिलिंग का विरोध करने पर पीटा गया। ...और पढ़ें

HighLights
सचेंडी ढाबे पर ओवर बिलिंग के विरोध में पिटाई।
युवक दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचा था, गंभीर घायल।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही, कार्रवाई का आश्वासन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। सचेंडी के एक ढाबे में मित्र का जन्मदिन मनाने गए युवक को ओवर बिलिंग का विरोध भारी पड़ गया।ढाबे के बाहर स्थित दुकान संचालक ने ढाबे के कर्मचारियों के साथ युवक की जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक को अस्पताल भेज पुलिस जांच में जुटी है।
पनकी निवासी नमन घरों में सामान आपूर्ति करने वाली कंपनी में कार्यरत हैं। नमन के मुताबिक वह अपने मित्र हिमांशु का जन्मदिन मनाने के लिए रविवार देर रात अन्य मित्रो के साथ सचेंडी के भौंती स्थित जनता चौहान ढाबे पर गए थे। इसी बीच कुछ सामान लेने के लिए वह ढाबे के बाहर स्थित दुकान पर गए जहां सामान का ज्यादा पैसा मांगा गया तो उन्होंने विरोध कर दिया।
आरोप है कि दुकान संचालक ने ढाबे के कर्मचारियों को बुला लिया और लोहे की राड से उन पर हमला कर दिया।बीच बचाव करने पर उसके साथ हिमांशु को भी चोट आई हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नमन को अस्पताल भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई।
नमन ने सोमवार को पुलिस पर सुविधा शुल्क लेकर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वही ढाबा संचालक तिलक चौहान ने बताया कि उनके ढाबे के बाहर सड़क पर स्थित दुकान पर पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है, उनके किसी कर्मचारी ने मारपीट नहीं की। आरोप निराधार हैं।
खबरें और भी
सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।