Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2026: कांवड़ा यात्रा के दौरान आज रात 12 बजे तक वाहनों का डायवर्जन, गंगाबैराज से कर्बला एवं यश कोठारी चौराहा रूट बंद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:10 PM (IST)

    कानपुर में सावन के दूसरे सोमवार और मखदूम शाहआला के उर्स के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में लागू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सावन दूसरे सोमवार को कानपुर में भारी वाहनों का डायवर्जन

    2. मखदूम शाहआला उर्स हेतु भी यातायात व्यवस्था में बदलाव

    3. शहर व देहात के प्रमुख मार्ग और पार्किंग प्रभावित

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक के मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। दूसरे चरण का डायवर्जन रविवार रात आठ बजे से लागू कर दिया गया, जो सोमवार रात 12 बजे तक रहेगा।

    थाना चौबेपुर से शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें। ऐसे भारी वाहन बिल्हौर, अरौल, कन्नौज होते हुए जा सकेंगे। इसी तरह थाना कल्याणपुर से मैथा/बैरी तिराहा शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा जाएगा। इन वाहनों की आवाजाजी बाबा मार्केट तिराहा से बाएं मुड़कर भौंती से रनिया होते हुए होगी। थाना सचेंडी से मैथा/शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें। ऐसे भारी वाहन किसान नगर, रनिया होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

    थाना बिल्हौर से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग पर कोई भारी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को कन्नौज होते हुए पास दिलाया जाएगा। थाना अरौल से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें। ऐसे भारी वाहन कन्नौज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

    डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा और शिव मंदिर एवं उन तक पहुंच मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था की दृष्टि से नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे भी संचालित किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    शहर में भी रहेगा वाहनों का डायवर्जन

    शहर में रविवार रात 11 बजे से ही यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। यह डायवर्जन सोमवार रात 12 बजे तक रहेगा। डीसीपी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे तक गंगाबैराज से कर्बला चौराहा/कंपनी बाग चौराहा की ओर कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन मंधना होते जाएंगे। ऐसे ही बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जेके चौराहा से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। यशकोठारी चौराहा से सिंहपुर, कल्यानपुर एवं यशकोठारी चौराहा से बिठूर कस्बा की ओर कोई भी मध्यम एवं भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

    ये है पार्किंग व्यवस्था

    उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के बारे में बताया कि इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। उनमें बक्कल पार्किंग परमट मंदिर, टेफ्को मेन गेट से बक्कल पार्किंग तक रोड के बायीं तरफ, ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे रोड के दोनों तरफ यूनियन बैंक तिराहे से डीएवी तिराहा तक पार्किंग व्यवस्था रखी गई है। इसी तरह ग्रीन पार्क चौराहा से शराबगद्दी तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ और चुंगी चौराहा के सामने खाली प्लाट (कल्यानपुर-बिठूर रोड) एवं चौबेपुर-बिठूर मार्ग के पास खाली प्लाट का प्रयोग पार्किंग व्यवस्था में किया जाएगा।


    समस्या हो तो करें संपर्क

    डीसीपी ने कहा कि डायवर्जन या पार्किंग व्यवस्था में यदि किसी को कोई समस्या है तो वह ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 पर या फिर ग्रीन कारिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं।


    मखदूम शाहआला के उर्स पर मंगलवार दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन

    • सर्किट हाउस पुरानी चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन बीमा चौराहा नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गल्ला गोदाम तिराहा (सुल्तान टेनरी) से दाहिने मुड़कर केडीए चौराहा से बायें मुड़कर जेके चौराहा से जा सकेंगे।
    • रामादेवी की तरफ से लखनऊ जाने वाले वाहन रामादेवी रैंप से ऊपर फ्लाई ओवर पर चढ़कर लखनऊ जा सकेंगे और रामादेवी से जाजमऊ आने वाले वाहन जेके चौराहे से आगे नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन जेके चौराहा से बायें मुड़कर केडीए चौराहे होकर जा सकेंगे।
    • उन्नाव की तरफ से उर्स में शामिल होने वाले कोई भी वाहन विश्वकर्मा द्वार से सर्विस रोड होते हुए जाजमऊ थाने की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे दो पहिया वाहन विश्वकर्मा द्वार से बायें वाजपेयी निवास के सामने खाली ग्राउंड में पार्क करेंगे और चार पहिया/बसें विश्वकर्मा द्वार से फ्लाई ओवर होते हुए रामादेवी रैंप से नीचे उतर कर यू-टर्न लेकर हरजेंद्र नगर होते हुए जेके चौराहे से बायें मुड़कर केडीए चौराहे होते हुए अकील कंपाउंड में पार्क करेंगे।
    • नासिर हास्पिटल से दाहिने तरफ मस्जिद/मजार की तरफ और बीकेडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन मजार की तरफ नहीं जा सकेंगे।
    • शेखपुर/मोतीनगर गांव/वाजिदपुर रोड़ से आने वाले वाहन जाजमऊ थाने की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन संजय नगर तिराहा से बायें मुड़कर तिवारीपुर आसियाना रोड़, जेके चौराहा होकर जाएंगे।


    इन स्थलों पर रहेगी पार्किंग

    बाजपेयी निवास के सामने ग्राउंड

    उन्नाव से आने वाले दो पहिया वाहन विश्वकर्मा गेट जाजमऊ के पास वाजपेयी निवास के सामने ग्राउंड में पार्क कर उर्स में जा सकेंगे।

    अकील कंपाउंड पार्किंग

    उन्नाव की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन/बसें विश्वकर्मा द्वार से फ्लाई ओवर होते हुए रामादेवी रैंप से नीचे उतर कर यू-टर्न लेकर हरजेंद्र नगर होते हुए जेके चौराहे से बायें मुड़कर केडीए चौराहे होते हुए अकील कंपाउंड में पार्क करेंगे।

    सुल्तान टेनरी पार्किंग

    फतेहपुर/रामादेवी के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जेके चौराहा से बायें मुड़कर केडीए चौराहा से दाहिने मुड़कर सुल्तान टेनरी में केवल दो पहिया व चार पहिया/बसें अकील कंपाउंड में पार्क करेंगे।

    मार्डन टेनरी कंपाउंड

    सर्किट हाउस की तरफ से आने वाले दो/चार पहिया वाहन मार्डन टेनरी कंपाउंड में पार्क करेंगे।

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का कमाल, धमनियों में कोलेस्ट्राल का कितना है जमाव, प्रारंभिक स्तर पर बता देगा बायोसेंसर