Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में KDA का सख्त एक्शन: मैनावती मार्ग पर दो बीघा जमीन की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, मुखर्जी विहार में बेसमेंट व फ्लोर सील

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 08:04 PM (IST)

    केडीए ने कानपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। मैनावती मार्ग पर दो बीघा जमीन पर अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त की गई, जबकि मुखर्जी विहा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. केडीए ने कानपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया।

    2. मैनावती मार्ग पर दो बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त की गई।

    3. मुखर्जी विहार में बिना नक्शे के बेसमेंट और फ्लोर सील।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिना लेआउट के शहर में हो रही प्लाटिंग के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब रंग लाने लगा है। इसके तहत केडीए के दस्ते ने दूसरे दिन भी बिना लेआउट बनी प्लाटिंग गिरा दी। केडीए ने शनिवार को मैनावती मार्ग पर दो बीघा में की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही बिना नक्शे के मुखर्जी विहार में बेसमेंट और दो फ्लोर का बना निर्माण करने पर सील कर दिया। जोन एक और अधिकारियों ने सिंहपुर, बैकण्ठपुर, बैराज रोड और मंधना में अवैध रूप से निर्माण करने व गेस्ट हाउस का संचालन करने पर नौ लोगों को नोटिस भी दी।

    उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के आदेश पर प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में केडीए टीम सबसे पहले मैनावती मार्ग पहुंची। यहां निर्माणकर्ता नन्दू की ओर से दो बीघा में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही अनाधिकृत प्लाटिंग की जा रही थी। इसपर केडीए ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा मुखर्जी विहार में निर्माणकर्ता एसपी गुप्ता द्वारा नियम विपरीत प्लाट संख्या 4 पर 356 वर्ग गज क्षेत्रफल में बेसमेंट और फ्लोर का निर्माण कराया जा रहा था। इसपर अधिकारियों ने परिसर को सील कर दिया।


    बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने पर इनको नोटिस

    • आकाश की ओर से बैराज रोड़ में 1000 वर्गमीटर. में गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा था।
    • आनन्देश्वर धाम प्लाटिंग सण्डीला मन्धना में 5000 वर्गमीटर. में प्लाटिंग की जा रही थी।
    • राजावत प्रापर्टीज बैकुण्ठपुर, मन्धना में 3000 वर्गमीटर में प्लाटिंग की जा रही थी।
    • चन्द्रगुप्त त्रिपाठी बैकुण्ठपुर में 2000 वर्गमीटर में प्लाटिंग की जा रही थी।
    • राम बाबू द्वारा सिंहपुर में 110 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 04 दुकानों और भूतल पर निर्माण
    • आनन्द शुक्ला, किशन त्रिवेदी व अन्य द्वारा गुराहा रोड़ (मंधना) बगदौधी में 5000 वर्गमीटर. क्षेत्रफल में प्लाटिंग की जा रही थी। बृजेश दीक्षित बैकुण्ठपुर की ओर से 1.2 बीघा में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।
    •  जगन्नाथ ग्रीन्स बैकुण्ठपुर में चार हजार वर्गमीटर में प्लाटिंग की जा रही थी।
    • राम सजीवन द्वारा सिंहपुर में 110 वर्गमीटर में 04 दुकानों और भूतल का निर्माण किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: 24 जनवरी 2026 का मंडी भाव, गेहूं, दाल और सोने के ताजा रेट, देखें एक क्लिक में

    यह भी पढ़ें- वह कह रहा अपनी जान दे दो...युवक ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

    यह भी पढ़ें- UP में 2000 करोड़ का AI मिशन, IIT Kanpur स्वास्थ्य एआई मॉडल को देगा मान्यता

    खबरें और भी