कानपुर में KDA का एक्शन, सनिगवां में 31 बीघा में अवैध प्लाटिंग गिरा दी
केडीए ने सनिगवां में 31 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, 71.5 बीघा अन्य अवैध प्लाटिंग को रुकवाकर दस्तावे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए के दस्ते ने सनिगवां में बिना लेआउट के 31 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। साथ ही 71.5 बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग केडीए ने रुकवा दी। दस्तावेज न दिखाने पर गिरा दिया जाएगा।
उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर जोन चार के प्रवर्तन प्रभारी व विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में दस्ता सनिवगांव पहुंचा। यहां पर अजब सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, हिमांशु व अन्य लोगों द्वारा आदर्श विहार सोसाइटी, सनिगवां में 31 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग को रुकवा दिया और दो बैकहो लोडर लगाकर गिरा दिया।
इस दौरान निर्माणधीन रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट, सीवर लाइन, कई निर्मित एवं निर्माणधीन भवन गिरा दिया। तीन घंटे अभियान चला। इसके अलावा चार जगह चल रही प्लाटिंग का कार्य रुकवा दिया और दस्तावेज तलब किए है।
इसके तहत अनिल वर्मा व अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या-1380, 1385 व अन्य मौजा अहिरवां में दो बीघा, अनिल वर्मा, पप्पू यादव व अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या 1416, 1428, 1456, 1442 व अन्य मौजा अहिरवां,में 32 बीघा, अनिल वर्मा, छविनाथ, छेदी लाल व अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या-1671, 1672, 1673, 1707, 1715, 1716, 1717, 1720, 1721, 1728, 1731 व अन्य मौजा-अहिरवां में 35 बीघा और मोनू व अन्य लोगों द्वारा आराजी संख्या-191, 192 व अन्य मौजा नगवां में 2.5 बीघा क्षेत्रफल में बिना लेआउट के हो रही प्लांटिंग को रुकवा दिया।
खबरें और भी
इस दौरान दस्ते ने लोगों से अपील की कि जमीन या भूखंड लेने से पहले केडीए से सत्यापन जरूर करा ले। साथ ही नक्शा पास कराके निर्माण कराए।