यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: कांग्रेस में 'चिट्ठी बम' से मचा घमासान, हार के बाद पार्टी नेताओं ने खड़े किए सवाल; कर दी यह मांग
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बढ़त मिली है लेकिन कानपुर लोकसभा सीट पर मिली हार के कारण जानने के लिए पार्टी नेता काफी चिंतित है ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस में हार के कारण तलाशने को 'चिट्ठी बम'
- कानपुर लोकसभा सीट पर बेहतरीन प्रदर्शन पर मात मिलने से कार्यकर्ता असहज
- शहर अध्यक्ष पर समीक्षा न करने को लेकर घेराबंदी, पूर्व विधायक भी आए साथ
जागरण संवाददाता, कानपुर। लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में अच्छा प्रदर्शन करने से उत्साहित कांग्रेस कानपुर सीट पर हार के कारण तलाशने को लेकर चिंतित हैं। इसे लेकर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की घेराबंदी करते हुए चिट्ठी बम फेंका है। हार की समीक्षा करने की मांग उठाई है। इसमें पूर्व विधायक भी साथ आ गए हैं। इससे साफ है कि उत्साह के बीच पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।
कानपुर लोकसभा पर हार की समीक्षा की मांग