Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इश्क में ‘क्राइम ! गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने के लिए 15 लाख की चोरी, पुलिस ने कानपुर में पकड़ा गैंग

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:39 PM (IST)

    कानपुर में गुजैनी पुलिस ने एक मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के घर 15 लाख की चोरी का किया राजफाश

    2. पुलिस ने आरोपितों को पतरसा मोड़ के पास से पकड़ा, एक अन्य की तलाश

    3. चोरी की रकम से खरीदी बाइक, नकदी-जेवर समेत विदेशी करेंसी भी बरामद

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में इश्क ने युवक को अपराधी बना दिया। गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने के लिए उसने साथियों संग बंद घर में 15 लाख की चोरी कर डाली। गुजैनी पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

    गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से नकदी-जेवर समेत 15 लाख रुपये की चोरी में चार आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जबकि एक अन्य की तलाश है। पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान आरोपितों को पतरसा मोड़ के पास से पकड़ा। इनकी पहचान बर्रा गांव निवासी प्रकाश गौतम उर्फ पोली, ईशू गौतम उर्फ रोनी उर्फ आदर्श, रविदासपुरम निवासी सोनू उर्फ अभिषेक और गुजैनी आई ब्लाक निवासी अजय राजपूत के रूप में हुई है।

    पूछताछ में आरोपितों ने गर्लफ्रेंड को मनानी घुमाने और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात कबूल की। इनके पास से चोरी की रकम से खरीदी बाइक, चैन, अंगूठी, घड़ी, पायल, चांदी के सिक्के और 20 हजार की नकदी समेत 81 यूएस डालर व 15 यूएई दिरहम भी बरामद किए हैं।

    डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा-आठ में मार्केटिंग मैनेजर सतीश पांडेय मां मीरा और पिता दिनेश पांडेय के साथ रहते हैं। हैं। 15 दिसंबर को लखनऊ में मां का स्पाइन का आपरेशन कराया था, जिसके बाद से उनकी माता-पिता वहीं थे। सतीश काम के सिलसिले में टूर पर थे। घर पर ताला लगा था। एक फरवरी को एकाएक सतीश ने घर पर लगे सीसी कैमरे मोबाइल खोले तो उन्हें कुछ शंका हुई।

    खबरें और भी

    चार फरवरी की सुबह घर लौटे तो घर के मेन गेट अंदर से बंद था। किसी तरह घर के अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोर घर में रखे 5.25 लाख रुपये नकद समेत करीब 15 लाख का माल पार कर ले गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों ने करीब 200 से ज्यादा सीसी कैमरे तो आरोपितों कुछ जगहों पर कैद हुए। इसके बाद उनकी पहचान कर तलाश शुरू की गई।

    रविवार रात को पतरसा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार आरोपितों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया तो उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। आरोपित ईशू और प्रकाश गौतम ने बताया कि गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने का वादा किया, जिसे पूरे करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

    अगले दिनदोनों गर्लफ्रेंड संग मनाली घूमने निकल गए थे। वहीं, ईशू ने एक लाख रुपये में सेकेंड हैंड महंगी बाइक भी खरीदी थी, जिसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपित पहले भी जेल जा चुके हैं। प्रकाश पर बर्रा और गुजैनी में सात, ईशू पर गुजैनी व हनुमंत विहार, सोनू उर्फ अभिषेक पर गुजैनी में तीन और अजय पर एक मुकदमा दर्ज है, जबकि इनके फरार साथी राबिन की तलाश की जा रही है।