lucknow fire accident: कानपुर के संयम और सूरजभान की मौत, जिस बिल्डिंग में लगी आग, उसी के एनीमेशन स्टूडियो में करते थे काम
लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के गोविंद नगर निवासी संयम विज और बर्रा निवासी सूरजभान सिंह की जान चली गई। दोनों ...और पढ़ें

संयज विज और सूरजभान सिंह (फाइल फोटो) ।
HighLights
लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों की मौत।
संयम विज और सूरजभान सिंह एनीमेशन स्टूडियो में कार्यरत थे।
संयम की दादी की तेरहवीं में घर आना था।
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ के अग्निकांड में गोविंदनगर निवासी 28 वर्षीय संयम विज और बर्रा के रहने वाले 25 वर्षीय सूरजभान सिंह की भी जान गई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, दोनों वहीं स्थित एनीमेशन स्टूडियो में काम करते थे।
दस दिन पहले ही संयम की दादी का निधन हो गया था और मंगलवार को उनकी तेरहवीं होनी थी, जिसमें उन्हें आना था।
रविवार को ही लखनऊ गए थे सूरजभान, मंगलवार को संयम घर आने वाले थे
संयम गोविंदनगर के ब्लाक-11 के रहने वाले थे। उनके पिता पुष्पराज का 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके पांच वर्ष बाद उनकी मां सोनिया ने दूसरी शादी कर ली थी। संयम के बड़े भाई शुभम गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। उनके मामा मोनू सेठी ने बताया कि संयम ज्यादातर लखनऊ में ही रहते थे और दादी के निधन पर घर आए थे। तेरहवीं में शामिल होने उन्हें मंगलवार को आना था, लेकिन पहले ही यह हादसा हो गया।
जिस बिल्डिंग में लगी आग, वहीं एनीमेशन स्टूडियो में काम करते थे दोनों
हादसे में जान गंवाने वाले सूरजभान के पिता शिवराम बर्रा-सात में रहते हैं। सूरजभान शनिवार को घर आ जाते थे और रविवार शाम लखनऊ लौट जाते थे। पिता ने बताया कि रविवार को ही वह काम पर गए थे। उनकी मां मीरा और छोटा भाई सम्राट ऋषिकेश गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां से चल चुके हैं।
