राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज व जिम ट्रेनर का कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
कानपुर के महाराजपुर में दो दिन से लापता उन्नाव की जिम ट्रेनर युवती का शव मिला है, जिससे हत्या की ...और पढ़ें
-1794050769589_m.webp)
मंतशा की फाइल फोटो।
HighLights
कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे महाराजपुर के पास शुक्रवार सुबह औंधे मुंह मिला था शव
बाक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी युवती, जिम में साथ काम करने वाले प्रेमी पर हत्या का आरोप
पांच नवंबर को खरीदारी करने गई थी लालबंगला बाजार, घटनास्थल पर नहीं मिला मोबाइल
शैलेंद्र त्रिपाठी, महाराजपुर(कानपुर)। महाराजपुर में उन्नाव की जिम ट्रेनर युवती का शव मिला है। युवती की हत्या कर शव फेंका गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे महाराजपुर के पास शुक्रवार सुबह औंधे मुंह मिले शव की पहचान उन्नाव के गंगा घाट अखलाक नगर की रहने वाली राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज व जिम ट्रेनर 23 वर्षीय मंतशा के रूप में हुई है। देर रात कर्राटे खिलाड़ी रहे मृतका के पिता वी. प्रेम कुमार ने पहचानकर पुष्टि की, लेकिन घटनास्थल पर युवती का मोबाइल नहीं मिला।

दिवंगत मंतशा(फाइल फोटो)। स्वजन
गुरुवार को मंतशा लालबंगला बाजार में सामान खरीदने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम उनका मोबाइल बंद हो गया। गंगा घाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक बजे अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। शव मिलने के बाद स्वजन ने जिम में पहले साथ काम कर चुके युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
महाराजपुर के महोली मोड़ के पास झाड़ियों में मिले शव के मुंह, होंठ और ठोढ़ी के आसपास खून निकलने के बाद जमा हुआ था। शव की शिनाख्त होने के लिए पुलिस और अन्य लोगों ने वीडियो प्रचलित किया। उन्नाव के गंगाघाट अखलाक नगर निवासी आटो चालक वी. प्रेम कुमार शुक्रवार देर रात महाराजपुर थाने पहुंचे और फोटो देख शव की पहचान बेटी मंतशा के रूप में की।

इकलाखनगर में दिवंगत मंतशा के मेडल व प्रशस्ति पत्र दिखाती बहन खुशबू। जागरण
वह मूलरूप से केरल के परवूर के रहने वाले हैं। करीब दो साल से गंगाघाट अखलाक नगर में पत्नी संजना उर्फ गुड़िया, बेटा दीपक व बेटी मंतशा के साथ रह रहे थे। मंतशा ने गुवाहाटी और लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर में प्रशिक्षण भी लिया था। प्रेम कुमार के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से कुछ सामान खरीदने लालबंगला गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसे ढूंढा गया।
केडीए कालोनी, जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिटनेस जिम में वह ट्रेनर थी। वहां भी गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब एक बजे गंगाघाट थाने में बेटी का अपहरण होने की आशंका जता मुकदमा दर्ज कराया। देर रात दोस्त ने एक वीडियो भेजा। उस वीडियो में बेटी का शव दिखा। इसके बाद थाने जाकर शव की फोटो देख बेटी के रूप में पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ तो वह घर आ गई थी। मेडिकल जांच में बेटी के बच्चेदानी में गांठ होना बताया गया। करीब 10 दिन उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती रखा गया। फिर केयर हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां दो अक्टूबर को उसका आपरेशन हुआ था।
पिता ने बताया कि बेटी के साथ करीब दो साल पहले जिम में साथ काम करने वाले से बेटी की नजदीकियां थीं। जब बेटी अस्पताल में भर्ती थी, तब भी दो-तीन बार वह आया था। उन्होंने उस पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। गंगाघाट पुलिस जांच कर रही है।
मामला गंगाघाट थाना क्षेत्र का था। युवती का शव महाराजपुर में मिला था। गंगाघाट थाने में मुकदमा भी दर्ज है। वहीं की पुलिस अब जांच कर रही है।
- सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी पूर्वी
यह भी पढ़ें- Diwali Special: बताशा, गट्टा और शक्कर के हाथी-घोड़े... कानपुर की 200 साल पुरानी परंपरा के मुरीद हैं कई राज्य
यह भी पढ़ें- David Dhawan: Kanpur है डेविड धवन का पहला फिल्म स्कूल, पढ़ें ठाकुर के पान से टाकीज के पर्दे तक की उनकी पूरी कहानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।