Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के लिए कही ये बातें

    Updated: Wed, 07 May 2025 09:59 AM (IST)

    भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार ने इस का ...और पढ़ें

    मोदी ने मेरे बेटे की हत्या का बदला ले लिया- बोले शुभम के पिता संजय द्विवेदी।
    मोदी ने मेरे बेटे की हत्या का बदला ले लिया- बोले शुभम के पिता संजय द्विवेदी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान पर हमला हो गया है। जिस पल की प्रतीक्षा हमें पिछले 15 दिन से थी वो आ गया। बेटे के गम के बीच पहली बार आज कलेजे को ठंडक मिली है। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा वो कर दिखाया। मोदी व सेना को तहे दिल से सलाम करते हैं। आतंक के खिलाफ देश ने आज जो बड़ी एयर स्ट्राइक की है, वो आतंक का सफाया करके रहेगी।

    शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि 22 अप्रैल से हृदय में जल रही प्रतिशोध की ज्वाला शांत हुई है। राक्षसों ने कहा था कि मोदी को बता देना। आज मोदी ने बता दिया। जय हिंद, जय हिंदू, जय भारत। 

    सिंदूर मिटाने वाले आतंकी भी मिटेंगे: एशान्या

    दिवंगत शुभम की पत्नी एशान्या को देर रात जैसे ही पता चला भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है, उसने कहा कि अब हमारा सिंदूर मिटाने वाले आतंकी भी मिटेंगे। ऑपरेशन सिंदूर एक-एक आतंकी को मिट्टी में मिला देगा। आज दिल को पहली बार घटना के बाद सुकून मिला है। देश ने जो निर्णय लिया है उसका स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा था वो करके दिखाया।